Akshardham Metro Station : स्टेशन की छत से लड़की ने लगाई छलांग

 दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम के जवानों ने देखा की एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई हैं और खुदखुशी की कोशिश कर रही थी। CISF के जवानो ने जब लड़की को समझाने की कोशिश की और कहा की वो उतर जाए लेकिन लड़की बात मानने को राजी नही हुई।
CISF के जवानों ने बचाई लड़की की जान-
सीआईएसएफ के जवानों ने बातों में लड़की को उलझाए रखा दूसरी तरफ दीवार के नीचे एक चादर लेकर जवान पहुंच गए। ताकि लड़की अगर छलांग लगाती हैं और नीचे गिरती हैं तो चादर के सहारे बचाया जा सके। वही क्विक रिएक्शन टीम ने लोकल पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया।
जवानों की सूझबूझ से बचा ली गई जान-
सीआईएसएफ के जवान उधर लड़की को समझाने की कोशिश करते रहते हैं। तभी लड़की दीवार से छलांग लगा देती हैं। गलीमत रही कि नीचे सीआईएसएफ के जवान कम्बल लेकर खड़े थे लड़की कम्बल पर गिर जाती हैं। और उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया जाता हैं। 
लड़की के पैरो में चोट लगी हैं लेकिन कही से भी खून नही निकला लड़की की हालत फिलहाल ठीक हैं। अब लोकल पुलिस पता लगा रही हैं। कि आखिरकार ऐसा क्या वजह थी जिस वजह से लड़की ने खुदखुशी करने का प्रयास किया।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment