Horoscope, 4 January 2022: साल के पहले मंगलवार को इस राशि में बन रहा है 3 ग्रहों का संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 आज (4 जनवरी) चंद्रमा का संचार दिन रात मकर (Capricorn) राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा के साथ शनि और बुध भी आज मौजूद रहेंगे। ऐसे में आज के दिन मकर (Capricorn) राशि में 3 ग्रहों का संयोग बना है जिसका प्रभाव राशियों पर देखने को मिलेगा। आपके लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।

Best and Worst Personality Traits for All Zodiac Signs | LoveToKnow

4 जनवरी 2022 का प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष राशि (Aries)-

कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम आज के दिन मेष (Aries) राशि के जातकों को प्राप्त होंगे। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। गुस्से को ख़ुद पर हावी नहीं होने देंगे तो सामाजिक स्तर पर भी अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं इस राशि के जातकों के मन में हो सकती है। धन संचित करने के लिए सही बजट प्लान करने की कोशिश करें।

भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि (Taurus)-

धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक पुस्तक का अध्ययन इस राशि के कुछ जातक सकते हैं। इस राशि के कुछ विद्यार्थी आज के दिन एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं, योग ध्यान से लाभ होगा। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था तो आज बातचीत के ज़रिये संबंधों में सुधार हो सकता है।

भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि (Gemini)-

सेहत को लेकर मिथुन (Gemini) राशि के जातकों को सचेत रहना होगा। स्ट्रीट फ़ूड खाने से बचें। यदि आपको एलर्जी की समस्या है तो धूल भरी जगहों पर जाने से बचें। इस राशि के कुछ जातक मानसिक शांति के लिए आज के दिन एकांत में समय बिताते नज़र आ सकते हैं, इससे आपके मन की कई उलझनों का जवाब आपको मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।

भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। किन्नरों का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि (Cancer)-

वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ गिफ़्ट मिल सकता है। कारोबारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी, समाज के किसी गणमान्य व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। यदि घर से दूर हैं तो आज के दिन समय निकालकर घर वालों के साथ घंटों फ़ोन पर बात कर सकते हैं।

भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)-

आज के दिन आपको अपने विरोधियों से बच कर रहना चाहिए। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष में जीवनसाथी की मदद से सुधार हो सकता है। हालांकि इस राशि के लोगों को आज जल्दबाज़ी में आकर कोई भी फ़ैसला लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। सूर्य देव की उपासना करें।

कन्या राशि (Virgo)-

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। लव-लाइफ़ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे शाम के समय लव-मेट के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर जो चिंताएं थी वह भी दूर होने की संभावना है। आपकी बातों से कोई आहत न हो इसलिए आज सामाजिक स्तर पर बातें करने से ज़्यादा दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें।

भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। भगवान राम की स्तुति करें।

तुला राशि (Libra)-

तुला (Libra) राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव आज के दिन हो सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में परिवार के लोगों के साथ शामिल हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव होंगे जिससे आपको भी सुकून प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी लोगों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। भगवान कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

आज के दिन वृश्चिक (Scorpio) राशि के जातकों में आत्मविश्वास की अधिकता देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी हाज़िर-जवाबी लोगों को प्रभावित करेगी। बहुत अधिक बात करने से बचें आपकी छवि में नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कुछ जातकों को ना चाहते हुए भी आज के दिन छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, हालांकि यात्रा से लाभ मिल सकता है।

भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)-

आज के दिन अपनी वाणी से आप अपने जीवनसाथी का दिल जीत सकते हैं। पैतृक संपत्ति में भी इज़ाफ़ा होने की संभावना है। कहीं धन निवेश किया था तो उससे भी मुनाफ़ा आज के दिन मिल सकता है। कारोबारी मुनाफ़ा कमाने के लिए नई योजनाएं आज के दिन बना सकते हैं। जो लोग वर्क फ़्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं उनको आज के दिन स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। पीले वस्त्र पहनें।

मकर राशि (Capricorn)-

आज के दिन आप मन को शांत करने के लिए योग ध्यान कर सकते हैं। जिन समस्याओं के कारण बीते समय में परेशान थे उनका भी हल आज के दिन मिल सकता है। अपने जीवनसाथी में आपको आज एक सच्चा दोस्त नज़र आएगा, जिससे वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। घर में मेहमान आने की भी संभावना है।

भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ (Aquarius) राशि के जातकों को ख़र्चों पर आज काबू रखना होगा। विदेशी स्रोतों से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। अध्यात्म के पथ पर अग्रसर हैं तो कोई उपलब्धि आज के दिन हासिल हो सकती है। रात के समय घर के किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय आज के दिन बिता सकते हैं।

भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces)-

मीन (Pisces) राशि के जातकों को अपने कर्म का अच्छा फल आज के दिन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि सुधरेगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी ख़रीदना चाहते हैं तो आपका यह ख़्वाब भी आज के दिन पूरा हो सकता है। आज इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सकते हैं और इससे आपके सीनियर्स भी इंप्रेस होंगे।

भाग्य आज 92% तक आपका साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment