Ukraine russia war : पुतिन की बेटी के ‘गॉडफादर’ को यूक्रेन ने पकड़ा रूस की बढ़ेगी टेंशन

 Ukraine russia war : यूक्रेन ने भगोड़े नागरिक विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लिया हैं। जो देश में रूस समर्थक पार्टी के पूर्व नेता और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। इस गिरफ्तारी को लेकर यूक्रेन में उत्साह है जबकि रूस में आक्रोश हैं। विश्लेषकों का कहना है।
कि मेदवेदचुक युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में कीमती मोहरा हो सकते हैं। मेदवेदचुक को मंगलवार को यूक्रेन के विशेष सुरक्षा सेवा ने हिरासत में लिया।वयानि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रस्ताव रखा कि रूस अपनी कैद में रखे गए यूक्रेनी नागरिकों को रिहा कर मेदवेदचुक की आजादी हासिल कर सकता हैं।
मेदवेदचुक के पुतिन से करीबी संबंध है कहा जाता है कि उनकी छोटी बेटी मेदवेदचुक को गॉडफादर मानती हैं। उनकी गिरफ्तारी से मॉस्को और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू  हो गई हैं। रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदचुक ने टेलीग्राम ऐप पर यूक्रेनियाई अधिकारियों को धमकी दी हैं।
मेदवेदचुक ने यूक्रेनियाई अधिकारियों को सनकी करार देते हुए चेतावनी दी हैं। कि वे सतर्क रहे और रात को दरवाजे बंद रखे जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलों पोदोलक ने कहा कि मेदवेदचुक कुछ नही हैं। 
पेंटा सेंटर के विश्लेषक ने कहा पुतिन और मेदवेदचुक के बीच दोस्ताना रिश्ते ने उन्हें कीव के लिए अमूल्य पुरस्कार बना दिया हैं। जबकि क्रेमलिन आक्रोशित है और उसकी बदला लेने की खतरनाक मंशा हैं।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment