पुलिस-CRPF ने 6 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

 छत्तीसगढ़ के सुकमा में तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस, CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे जा चुके हैं। तेलंगाना के कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया था। लेकिन, सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है। एसपी सुनील दत्त के मुताबिक तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र किस्ताराम पीएस सीमा के वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं।

CRPF Raising Day: PM Modi, Union minister extend greetings to soldiers |  Latest News India - Hindustan Times

इस मुठभेड़ को लेकर SP का कहना है कि यह ऑपरेशन तेलांगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) का संयुक्त अभियान है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में करीब एक हफ्ते पहले भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों ने 6 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया था। खुफिया जानकारी के आधार पर अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ आरंभ हुई थी।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment