पहले धर्मगुरुओं ने हिंदुओं से की हथियार उठाने की अपील, अब धर्मगुरु कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में कहे अपमानजनक शब्द

 देश में धर्म संसद का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। इस धर्म संसद में हजारों की संख्या में साधु संतों की भीड़ इकट्ठा हो रही है। वहीं इन आयोजनों के दौरान कई धर्मगुरुओं के भड़काऊ बयानों से विवाद भी पैदा हो रहा है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आ रहा है। जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमान किया। इसके साथ ही उन्होंने नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया। कालीचरण महाराज के मुताबिक लोगों को हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कट्टर हिंदू नेता को सरकार का मुखिया बनाना चाहिए।

Chhattisgarh Dharam Sansad: महात्मा गांधी की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे की  प्रशंसा करने वाला हिंदू धर्मगुरु कालीचरण के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले भी धर्म संसद के दौरान विवादित बयानबाजी सामने आ चुकी है। इससे पहले भी हरिद्वार में जब धर्म संसद का आयोजन किया गया था तो यहां धर्मगुरुओं ने हिंदुओं से हथियार उठाने को कहा था। वहीं ऐसी ही विवादित बयानबाजी पूर्व में भी कई जगहों पर सामने आ चुकी है। धर्मगुरु कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर भी कब्जा कर लिया था”।

Religious Leader Kalicharan Maharaj Used An Abusive Words Against Mahatma  Gandhi In Dharma Sansad - धर्म संसद: धर्मगुरु कालीचरण ने महात्मा गांधी के  बारे में कहे अपमानजनक शब्द, गोडसे की ...

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment