अब चिंतामुक्त होकर खाइये आइसक्रीम!
- भारतीय वैज्ञानिकों का कमाल
- रंग लाई सीएसआइआर, मैसूर की मेहनत
- आइसक्रीम खाने से नहीं बढ़ेगा मोटापा
- अभी तक लोग मोटापे के डर से नहीं खाते थे
आइसक्रीम
- प्रीबायोटिक, सूक्ष्मजीवों से बनाई गई है आइसक्रीम
- सेहत के लिए फायदेमंद हैं प्रीबायोटिक
- स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं अच्छे
बैक्टीरिया
अब
आइसक्रीम खाने से आपको डरने की जरूरत नहीं है.. अब आप जी भरके अपनी पसंदादा
आइसक्रीम को खा सकते हैं... जी हां, आज हम आपको ऐसी आइसक्रीम के बारे में बताने जा
रहे हैं. जिसके खाने से अब आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा.. इस आइसक्रीम को चीनी और दूध
से नहीं बनाया गया है.. इस आइसक्रीम को बैक्टीरिया और प्रीबायोटिक से बनाया गया
है.. प्री बायोटिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.
वजन बढ़ने की फिक्र किए बिना भी अब आइसक्रीम का मजा लिया जा सकेगा.. भारतीय वैज्ञानिकों ने कम वसा युक्त आइसक्रीम विकसित की है... जो सेहत के लिए अधिक चिंतित रहने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है.. मैसूर के सीएसआइआर के वैज्ञानिकों ने ऐसी ही आइसक्रीम बना दी है.. ये आइसक्रीम सिंबायोटिक आइसक्रीम है.. इसे प्रीबायोटिक तत्व बीटा-मैनो-ओलिगोसैकेराइड्स और लैक्टोबैसिलस प्रजाति के प्रोबायोटिक सूक्ष्मजीवों को मिलाकर बनाया गया है.. बीटा-मॉस पौधों से मिलने वाला एक प्रकार का फाइबर है.. जिसे आइसक्रीम में प्रीबायोटिक तत्व के रूप में उपयोग किया गया है.. वहीं लैक्टोबैसिलस प्लैंटेरम और लैक्टोबैसिलस फर्मेंटम प्रजाति के सूक्ष्मजीवों को प्रोबायोटिक के रूप में इस आइसक्रीम में उपयोग किया गया है... बता दें कि प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक तत्वों को मिलाकर विकसित भोजन को सिंबायोटिक कहा जाता है.. इस प्रकार का भोजन शरीर में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर सेहत को बरकरार रखते हैं..
शरीर में नेचुरली पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों की वृद्धि और उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार भोजन में मौजूद तत्वों को प्रीबायोटिक कहते हैं.. प्रीबायोटिक तत्व लैक्टोबैसिलस जैसे सूक्ष्मजीवों के विकास को प्रोत्साहित करते हैं.... जो हमारी आंतों में पाए जाते हैं.. प्रोबायोटिक ऐसा भोजन होता है.. जिसमें जीवाणु पाए जाते हैं.. शोधकर्ताओं का कहना है कि खाद्य उत्पादों में सही मात्रा में प्रोबायोटिक्स हों.. तो वो सेहत के लिए उपयोगी हो सकते हैं... फिलहाल ये आइसक्रीम अभी लैब में तैयार हुई है.. लेकिन जल्द इसके भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है... इस आइसक्रीम के बाजार में आने के बाद मोटे लोग भी आइसक्रीम का जमकर लुत्फ उठा सकेंगे.
EDITOR- SACHIN SHARMA
0 komentar:
Post a Comment