अपने चुलबुले और मजाकिया अंदाज से द कपिल शर्मा शो में 'गुत्थी' और 'डॉ मशहूर गुलाटी' का रोल निभा चुके मशहूर एक्टर और कॉमेडियन 'सुनील ग्रोवर' ने हमेंशा से ही लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनके मजाकिया अंदाज की तो पूरी दुनिया दिवानी है।
आपको बता दें कि मुंबई से 'सुनील ग्रोवर' के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सुनील की 'हार्ट सर्जरी' हुई है।
इस बात की पुष्टि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से सुनील की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए की है। उन्होंने सुनील की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि, "अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट की सर्जरी कराई है। वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। सुनील के लिए आप प्रार्थना करते रहें।"
सुनील की सर्जरी की खबर सामने आते ही सुनील के फैंस को उनकी चिंता हो रही है। लोग उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने विरल भयानी से ताजा फोटोज शेयर करने और हेल्थ अपडेट देते रहने की गुजारिश की है।
अभी हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'इनफ्लूएंसर्स' के ऊपर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया था। इसी के साथ ही वह शिमला की वादियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे, अभिनेता ने इसकी भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
0 komentar:
Post a Comment