स्टार शटलर P V Sindhu ने Thailand की Supanida Keithing के खिलाफ कड़े मुकाबले में एक गेम पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए Syed Modi Internatonal Super 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया| शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय ने महिला एकल के एक घंटे पांच मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में Thailand की छठी seeded प्रतिद्वंद्वी को 11-21 21-12 21-17 से पराजित किया|
Sindhu का सामना अब सेमीफाइनल में Russia की Evgeniya Kosetskaya से होगा| पुरुष एकल में हालांकि H S Prannoy क्वार्टर फाइनल में France के Arnaud Merkel से सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए| Prannoy को France के प्रतिद्वंद्वी से 59 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में 19-21 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी|
Mithun Manjunath हालांकि Russia के Sarge Sirant को क्वार्टरफाइनल में 11-21 21-12 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए| Manjunath का सामना सेमीफाइनल में Merkel से होगा|
Mixed Doubles Event में M R Arjun और Trisha Jolly ने 42 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में France के William Villegar और Anne Tran की आठवी seeded जोड़ी को 24-22 21-17 से पराजित किया|
Arjun और Jolly की जोड़ी का सामना सेमीफाइनल में Ishaan Bhatnagar और Tanisha Cresto की हमवतन और सातवीं seeded जोड़ी से होगा| महिलाओं के युगल क्वार्टर फाइनल में भारत की Ramya Venkatesh Chikmenahalli और Apeksha Nayak ने Anna Ching Yik Cheong और Teoh Mei Jing की आठवीं seeded Malaysian जोड़ी को वॉकओवर दे दिया|
0 komentar:
Post a Comment