आज यानि 27 दिसम्बर 2021 को पुष्य माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। जिसके साथ हस्त नक्षत्र रहेगा। आज सोमवार का पावन व्रत भी है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिन है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बेहद महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करने व शिवपुराण का पाठ करना फलदायी होता है। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 27 दिसंबर 2021 (Today Panchang)
दिनांक | 27 दिसंबर 2021 |
दिवस | सोमवार |
माह | पुष्य, कृष्ण पक्ष |
तिथि | अष्टमी |
सूर्योदय | 07:12 am |
सूर्यास्त | 05:32 pm |
नक्षत्र | हस्त |
सूर्य राशि | धनु |
चन्द्र राशि | कन्या |
करण | बालव |
योग | सौभाग्य |
राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।
शुभ मुहूर्त-अभिजीत 11:59 pm से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त-02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त-07:01 pm से 07:28 pm तक
0 komentar:
Post a Comment