Novak Djokovic को Australia में प्रवेश नहीं

 दसवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के इरादे से आये नोवाक जोकोविच को आस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया है और कोरोना टीकाकरण नियमों में छूट के लिये जरूरी दस्तावेज देने में नाकाम रहने के कारण उनका वीजा भी रद्द कर दिया गया है| दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्हें मेडिकल छूट मिली है और वह बुधवार को देर रात आस्ट्रेलिया पहुंचे| इस मेडिकल छूट के तहत विक्टोरिया सरकार के कड़े टीकाकरण नियमों के पालन से उन्हें राहत मिली थी| 

Novak Djokovic's Australian Open hopes dashed after visa cancelled at  airport | Australian Open 2022 | The Guardian
सीमा अधिकारियों ने हालांकि छूट को स्वीकार नहीं किया| ऑस्ट्रेलियन सीमा बल ने एक बयान में कहा कि जोकोविच जरूरी शर्ते पूरी करे में नाकाम रहे हैं| प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने कहा ,‘‘ क़ानून से ऊपर कोई नहीं। ''स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि सीमा अधिकारियों ने जोकोविच को मिली मेडिकल छूट की समीक्षा करने के बाद उनका वीजा रद्द किया| उन्होंने कहा कि जोकोविच इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं लेकिन अगर वीजा रद्द हो गया है तो उन्हें देश छोड़ना होगा| जोकोविच के देश सर्बिया के राष्ट्रपति ने उनके साथ हुए बर्ताव की निंदा की है| जोकोविच को रात भर मेलबर्न हवाई अड्डे पर रखा गया| बीस बार ग्रैंडस्लैम चैम्पियन को आठ घंटे यह जानने के लिये इंतजार करना पड़ा कि उन्हें आस्ट्रेलिया में प्रवेश मिलेगा या नहीं| बाद में उन्हें अगली उड़ान या कानूनी कार्रवाई तक होटल भेज दिया गया|

Australian Open 2021: Novak Djokovic ends Aslan Karatsev's fairy tale run  to book place in final | The Independent
मौरिसन ने ट्वीट किया, नियम तो नियम है , खासकर जब सीमा की बात हो| कोई भी इन नियमों से ऊपर नहीं है| हमारी कड़ी सीमा नीति की वजह से ही आस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस की वजह से मृत्युदर कम है| देश की सरकार और प्रदेश सरकार की अलग अलग जरूरतों से हुए कन्फ्यूजन के बारे में पूछने पर मौरिसन ने कहा कि यह यात्री पर निर्भर करता है कि वह यहां पहुंचने पर सही दस्तावेज दे| उन्होंने इस आरोप को भी खारिज किया कि जोकोविच को निशाना बनाए जा रहे है| उन्होंने कहा, यहां आने वाले हर व्यक्ति को चाहे वह बड़ी हस्ती हो, राजनेता या टेनिस खिलाड़ी, उनसे सवाल पूछे जाते हैं|
मेडकिल छूट की समीक्षा खिलाड़ियों द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर विशेषज्ञों की दो स्वतंत्र पेनल करती है| इसी के तहत जोकोविच को आस्ट्रेलियाई ओपन खेलने के लिये छूट मिली थी| जोकोविच यह बताने से लगातार इनकार करते आये हैं कि उन्होंने कोरोना के टीके लगवाये हैं या नहीं| 

View from The Hill: Scott Morrison returns, with regret सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उन्होंने जोकोविच से बात की है| उन्होंने कहा कि वह सर्बियाई अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी को इस तरह प्रताड़ित किये जाने पर जल्दी रोक लगे| विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने 17 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों, स्टाफ, अधिकारियों और दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं|

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment