वर्ल्ड चैम्पियन को हराकर Lakshya Sen ने जीता Indian Open का खिताब

 भारतीय शटलर Lakshya Sen ने इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीत लिया है| शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त Lakshya ने Singapore के Loh Keen Yew को 24-22, 21-17  से मात दी| Lakshya Sen को यह मुकाबला जीतने में 54 मिनटों का समय लगा| Lakshya Sen के करियर का यह पहला सुपर-500 खिताब है|

इससे पहले पुरुष डबल्स में भी भारत को कामयाबी हाथ लगी, जब Chirag Shetty और Satwik Sairaj Rankireddy खिताब जीतने में सफल रहे| फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने Indonesian के Mohammad Ehsan और Hendra Setiawan को 21-16, 26-24 से मात दी| भारतीय खिलाड़ियों को पहली वरीयता प्राप्त Indonesian जोड़ी के खिलाफ यह मुकाबला जीतने में 43 मिनट का समय लगा|

Lakshya Sen Enters India Open Final With Thrilling Win In Semi-Final |  Badminton News
Indonesian जोड़ी के खिलाफ Satwik और Chirag की पांच मुकाबलों में सिर्फ दूसरी जीत है| भारतीय जोड़ी का यह महज दूसरा सुपर-500 टूर्नामेंट का खिताब है| दोनों ने मिलकर इससे पहले 2019 में आयोजित Thailand Open Super-500 का खिताब अपने नाम किया था|
Satwik और Chirag ने 2018 में Hyderabad Open Super 100 टूर्नामेंट में जीत दर्ज की थी| इस जोड़ी ने Syed Modi International में उपविजेता रहने के अलावा Gold Coast Commonwealth Games में रजत पदक अपने नाम किया था| भारतीय जोड़ी ने पिछले साल Tokyo Olympics के लिए भी क़्वालिफ़ाइ किया था, लेकिन तीन में से दो मुकाबले जीतने के बावजूद वे ग्रुप चरण को पार नहीं कर पाए थे|

Satwik-Chirag pulls out of India Open to regain fitness and form ahead of  Olympic qualification - Sports News
अन्य परिणामों में Singapore के Hee Yong Kai Terry और Tan Wei Han ने मिश्रित युगल का खिताब जीता| फाइनल मुकाबले में Singaporean जोड़ी ने Malaysia के Chen Tang Jie और Pek Yen Wei को 21-15, 21-18 से हराया| वहीं Thailand की Benyapa Emsard और Nuntakarna Emsard ने रूस की Anastasia Akchurina और Olga Morozova को 21-13, 21-5 से हराकर महिला युगल का खिताब जीतने में सफल रहीं|

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment