दुबई के रास्ते स्वदेश रवाना हुए Novak Djokovic

 वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी Novak Djokovic दुबई के रास्ते स्वदेश रवाना हो गए हैं| कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण इस सर्बियाई खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था| जिसके चलते उनका Australian Open Tennis में भाग लेने का सपना चकनाचूर हो गया था|

Novak Djokovic reacts to 900th ATP Tour win at the Australian Open | Tennis  | Sport | Express.co.uk
एमिरेट्स के विमान से लगभग साढ़े तेरह घंटे की उड़ान के बाद मेलबर्न से दुबई पहुंचे| इसके बाद उन्होंने सोमवार को ही सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड की उड़ान लेते देखा गया| दुबई में आने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन उन्हें उड़ान भरने से पहले निगेटिव RTPCR रिपोर्ट दिखानी जरूरी होती है|
नौ बार के Australian Open और 20 Grand Slam विजेता Novak Djokovic का वीजा ऑस्ट्रेलिया में दो बार रद्द हो गया क्योंकि कोरोना टीकाकरण के कड़े नियमों में मेडिकल छूट के लिए जरूरी मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरे थे| उन्होंने पहली बार वीजा रद्द होने के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली थी, लेकिन दूसरी बार वह अदालती जंग हार गए|

6 Novak Djokovic Stats To Know Before The Australian Open Final | ATP Tour  | Tennis
Federal Court के तीन जजों ने रविवार को सर्बियाई खिलाड़ी के वीजा को immigration minister द्वारा जनहित आधार पर रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था| Australian Open Tennis की सोमवार को शुरुआत हो गई है| साल के इस पहले Grand Slam में उन्हीं खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को प्रवेश मिला है, जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवाए हैं|

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment