Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

 

Kholi cover


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले ODI मुकाबले में पूर्व कप्तान Virat Kohli ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है| Virat Kohli ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही नौवां रन लिया, उसी के साथ है विदेशी धरती पर ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए|अभी तक ये रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर Sachin Tendulkar के नाम था, लेकिन Virat Kohli ने अब इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| विदेशी ज़मीन पर Sachin Tendulkar ने 147 मैच में 5065 रन बनाए थे, जबकि Virat Kohli ने सिर्फ 108 मैच में ही 5066 रन बना दिए|

India vs South Africa: Virat Kohli goes past Sachin Tendulkar for most runs  by Indian in away ODIs
खराब फॉर्म से जूझ रहे Virat Kohli को ये रिकॉर्ड थोड़ा मनोबल ज़रूर देगा| खास बात ये है कि Virat Kohli को ये रिकॉर्ड बनाने में Sachin Tendulkar से भी काफी कम मैच ही लगे हैं| दोनों के बीच करीब 30 मैचों का अंतर है|

विदेशी धरती पर ODI में भारत के लिए सर्वाधिक रन

  108 मैच, 5108 रन - Virat Kohli
  147 मैच, 5065 रन - Sachin Tendulkar
  145 मैच, 4520 रन - M S Dhoni
  117 मैच, 3998 रन - Rahul Dravid
  100 मैच, 3468 रन - Sourav Ganguly

Virat Kohli का अगर विदेशी धरती पर रिकॉर्ड देखें तो वह शानदार है| Virat Kohli ने विदेशी सरजमीं पर 58 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं और उनके नाम 20 शतक हैं| जबकि Sachin Tendulkar के नाम विदेशी धरती पर सिर्फ 12 ही शतक हैं|

India vs South Africa Highlights, 3rd Test, Day 1: SA 17/1, Trail IND by  206 Runs
Virat Kohli ने ना सिर्फ Sachin Tendulkar बल्कि Australia के पूर्व कप्तान Ricky Ponting के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा है| दुनिया में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के मामले में अब Virat Kohli दूसरे नंबर पर हैं| नंबर एक पर Sri Lanka के Kumar Sangakkara हैं|

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन (ODI)
Kumar Sangakkara - 5518 रन
Virat Kohli - 5108 रन
Ricky Ponting - 5090 रन
Sachin Tendulkar - 5065 रन

गौरतलब है कि Virat Kohli के लिए ये सीरीज़ काफी अहम है| T-20, ODI और Test की कप्तानी छूटने के बाद Virat Kohli पहली बार बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं| T-20 World Cup के बाद BCCI ने Virat Kohli को ODI की कप्तानी से हटा दिया था| वहीं, साउथ अफ्रीका में मिली सीरीज हार के बाद Virat Kohli ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था|
Virat Kohli के फैन्स को उनके बल्ले से शतक का इंतज़ार है| साल 2019 के बाद से ही Virat Kohli कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जड़ पाए हैं| Virat Kohli ने आखिरी शतक नवंबर, 2019 में जड़ा था| Kohli के नाम कुल 70 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं|

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment