साल 2022 आने वाला है, बस कुछ घंटों की दूरी है उसके बाद आप नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2021 को विदाई और नए साल के वेलकम के लिए सभी लोग काफी उत्सुक हैं। इससे भी ज्यादा कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस साल कितनी छुट्टियां मिलेंगी ताकी उसी हिसाब से वह अपना किसी भी प्रकार का प्लान कर सकें। तो ऐसे लोगों की बेसब्री खत्म हो गई है क्योंकि साल 2022 के लिए सरकार की तरफ से अनिवार्य और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई तो चलिए जानते हैं कि इस साल आपको कितन छुट्टियां मिलेंगी।
साल 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां:
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां मिलेंगी। बता दें कि अनिवार्य छुट्टी को राजपत्रित अवकाश भी कहा जाता है। वहीं वैकल्पिक छुट्टियों कि लिस्ट में से कुछ ही छुट्टी आप ले सकते हैं। वहीं राजधानी दिल्ली के बाहर मौजूद प्रशासनिक कार्यलयों में भी 14 अनिवार्य छुट्टियां रहेंगी और 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से 3 छुट्टी आप ले सकते हैं।
2022 की अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट:
- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, 2022
- महावीर जयंती -14 अप्रैल, 2022
- गुड फ्राइडे- 15 अप्रैल, 2022
- ईद-उल-फितर 03 मई 2022
- बुद्ध पूर्णिमा- 16 मई, 2022
- बकरीद -जुलाई 10,2022
- मुहर्रम- 09 अगस्त, 2022
- स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
- महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्टूबर, 2022
- दशहरा - 05 अक्टूबर, 2022
- पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन- 7 अक्टूबर 2022
- दिवाली- 24 अक्टूबर 2022
- गुरु नानक जयंती- 08 नवंबर, 2022
- क्रिसमस- 25 दिसंबर, 2022
कई राज्यो में महाशिवरात्रि और होली की भी छुट्टी:
बता दें कि देश के कई राज्यों में महाशिवरात्रि और होली की छुट्टी भी रहेगी। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च (मंगलवार) और होली 18 मार्च (शुक्रवार) को रहेगी। ऐसे में इन राज्यों के लिए यह बेहद ही अच्छी बात है कि उन्हें 2 छुट्टी और मिलेगी।
0 komentar:
Post a Comment