Europe में आ रहा है एक और ‘तूफ़ान’, Omicron से बचने के लिए जल्द लगाएं Booster Dose”: WHO

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार (21 दिसंबर) को यूरोप (Europe) में सरकारों को ओमिक्रान वैरिएंट (Omicron Variant) के चलते पूरे महाद्वीप में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में ‘महत्वपूर्ण वृद्धि’ के लिये तैयार रहने को कहा है। दुनिया के कई देशों में पहले ही ओमिक्रॉन (Omicron) पहले ही फैल चुका है, या धीरे-धीरे फैल रहा है। वियना (Vienna) में एक संवाददाता सम्मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थानीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूज (Dr. Hans Cluj) ने कहा की, “हम एक और तूफ़ान को आते हुए देख सकते हैं”

WHO/Europe | Dr Hans Kluge nominated as Regional Director elect

हैंस क्लूज (Hans Cluj) ने कहा की, “कुछ ही सप्ताह में ओमिक्रॉन (Omicron) क्षेत्र के और अधिक देशों में हावी हो जाएगा, जिसके चलते पहले ही बुरे दौर से गुजर रही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और प्रभावित होंगी। ओमिक्रॉन (Omicron) WHO के यूरोपीय क्षेत्र (European Area) के कम से कम 38 सदस्य देशों में पाया जा चुका है। ब्रिटेन (Britain), डेनमार्क (Denmark) और पुर्तगाल (Portugal) में यह पहले ही हावी हो चुका है”

How Omicron Is Impacting Travel To and Within Europe | TravelPulse

उन्होंने बताया की, “पिछले सप्ताह क्षेत्र में कोरोना वायरस के चलते 27 हज़ार लोगों की मौत हुई और 26 लाख अतिरिक्त मामले सामने आए हैं। यह संख्या पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है।” हालांकि, इन मामलों में सभी वैरिएंट (Variant) के संक्रमण के मामले शामिल हैं। हैंस क्लूज (Hans Cluj) ने कहा की, “कोविड-19 मामलों की बढ़ती तादाद के परिणामस्वरूप और अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकता है। यूरोपीय देशों (European Countries) से मेरी यह अपील है की वह अपने-अपने नागरिकों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज़ (Booster Dose) दें।”

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment