UP Elections : UP में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, जानिए कौनसे नाम हुए फाइनल !

 UP Elections : योगी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल को चल रहे अटकलों का सिलसिला अब थमने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मुलाकात के बाद यह संभावना और भी मजबूत हो गई है कि प्रदेश नेतृत्व के दिल्ली से लौटते ही किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है । आपको बता दें की ऐसा कहा जा रहा है कि विधान परिषद सदस्य के लिए भी चार नामों पर सहमति बन गई है।

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर सरकार और संगठन, दोनों ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की नीति-रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी सोच के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार-विमर्श शुरू हुआ। इसके साथ ही चार एमएलसी मनोनीत किए जाने हैं।

यूपी विधानमंडल का मॉनसून सत्र स्थगित होते ही गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली पहुंचें। यूपी की तीनों नेताओं ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के यह तीनों शीर्ष नेता जुलाई में भी दिल्ली जाकर राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले थे। दूसरी ओर, एमएलसी और मंत्री बनने की दौड़ में शामिल निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद की मुलाकात भी नड्डा और शाह से हाल ही में हुई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ ही ब्राह्मण और संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

योगी मंत्रिमंडल में महिला मंत्री की भागीदारी भी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए संभावना है कि पार्टी इस एक मनोनयन में महिला के साथ ही दलित या पिछड़े का भी कोटा पूरा करा जा सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि BJP प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की इस अहम मुलाकात में निषाद समुदाय आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। केंद्र सरकार से राज्यों को मिले अधिकारों हत प्रदेश की कुछ सामान्य वर्ग में शामिल जातियों को पिछड़े में शामिल किया जा सकता है और 17 अतिपिछड़ों को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने प्रक्रिया पहले से संभावित है। ऐसे में योगी सरकार यूपी चुनाव से पहले निषादों के आरक्षण का दांव भी चल सकती है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment