Today's GK Questions (April06, 2021)

  Today's GK Questions (April06, 2021)

  1. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद किसे नया गृह मंत्री बनाया गया है?

उत्तर : दिलीप वलसे पाटिल।

  1. भारत, अमेरिका, जापान, फ्रांस एवं ऑस्ट्रेलिया मिलकर किस तीन दिवसीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं?

उत्तर : ला पेरोस।

  1. देश के सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप Byju’s ने कितने करोड़ रूपए में आकाश एजुकेशन सर्विसेज़ लिमिटेड का अधिग्रहण किया है?

उत्तर : 7300 करोड़ रूपए।

  1. मुंबई के पूर्व क्रिकेटर एवं कांगा क्रिकेट लीग के प्रसिद्ध खिलाड़ी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : मेहली ईरानी।

  1. छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम को भारत में होने वाली किस चैम्पियनशिप के नेतृत्व के लिए चुना गया है?

उत्तर : एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप।

  1. टेबल टेनिस के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : सुहास कुलकर्णी।

  1. भारतीय कप्तान विराट कोहली को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : डिजिट इंश्योरेंस।

  1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 96,982 (446 मौतें).

  1. किस राजनीतिक पार्टी का आज 41वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)।

  1. फ्रांस के बाद किस देश ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए 7 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया है?

उत्तर : बांग्लादेश।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment