न्यायमूर्ति एसए बोबडे के बाद अब न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। इस बात की जानकारी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इनके नाम पर मंजूरी दे दी है। जानकारी है कि मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश की थी।
भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो जाएगें। जिसके बाद 24 अप्रैल को न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सीजेआई पद की शपथ दिएलागें।
जानकारी है कि न्यायमूर्ति नाथुलापति वेंकट रमन्ना को साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। फिलहाल उनके कार्यकाल में दो साल से भी कम का वक्त बचा है क्योंकि जस्टिस रमन्ना 26 अगस्त 2022 को रिटायर होने वाले हैं।
0 komentar:
Post a Comment