भाई करनेश और ‘बुलबुल’ फेम तृप्ति डिमरी को याद कर रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर पोस्ट कर लिखी ये बात

 अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो अपने प्रोडक्शन हाउस और विज्ञापनों में व्यस्त हैं। अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी उनके साथ उनके भाई करनेश शर्मा भी संभालते हैं। अब अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भाई की थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें वह उन्हें याद करती नजर आईं।


तस्वीर में करनेश के साथ फिल्म ‘बुलबुल’ फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं। अनुष्का ने सभी को टैग करते हुए लिखा- ‘बहुत याद आ रही है।’ इस तस्वीर को पहले करनेश और तृप्ति ने पोस्ट किया था। 

अनुष्का की फिल्म में थीं तृप्ति

बता दें कि अनुष्का और करनेश क्लीन स्लेट फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म ‘बुलबुल’ बनाई थी। इसमें तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी काफी सराहा था।

अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद वह काम पर लौट चुकी हैं। बच्ची के जन्म के बाद करीब दो महीने उन्होंने आराम किया। उन्होंने कुछ विज्ञापनों के लिए शूटिंग की। तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किए। कुछ लोगों ने डिलीवरी के दो महीने बाद उनके सुपरफिट होने की तारीफ की वहीं कुछ ने बेटी को छोड़कर काम पर लौटने की आलोचना की। 

विराट के साथ वीडियो हुआ था वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावरफुल कपल में से एक हैं। हाल ही में अनुष्का ने एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो में वह विराट को उठाती दिखीं। अनुष्का ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें वह पीछे से विराट को हग किए होती हैं फिर उनको उठा देती हैं। उनके ऐसा करने पर विराट के मुंह से निकलता है, 'ओ तेरी।' वह बोलते हैं, 'वापस करो।' अनुष्का बोलती हैं कि 'तुम मेरी हेल्प मत करना', इस पर वह जवाब देते हैं, 'नहीं करूंगा प्रॉमिस।' अनुष्का विराट को दोबारा उठा लेती हैं।

 जीरो’ में आई थीं नजर

अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त हो गईं।
 

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment