Women’s Day 2021 : Beautiful to Bold! वुमेन्स डे पर अपने जीवन की खास महिलाओं को भेजें ये खूबसूरत मैसेज

 कभी -कभी ऐसा होता है कि कोई छोटी-सी बात भी हमें प्रेरित कर जाती है। यह प्रेरणा तब और भी महत्व रखती है, जब हम जीवन में किसी निराशा से गुजर रहे होते हैं। उम्र के हर पड़ाव पर चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे जरूरी है, अपने आप में इच्छाशक्ति का संचार करना। इस वुमेन्स डे आप खुद से कई वादे कर सकती हैं, जिससे कि आपके कदम आगे बढ़ते रहे। साथ ही इन मोटिवेशनल मैसेज से आप अपने जीवन की खास महिलाओं को विश भी कर सकते हैं- 


क के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की,
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की।

 

घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
Happy Women's Day

बताऊं क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है,
मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है।

 

अभी रोशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Women's Day

 


हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।

 

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

 

लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।

 

अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं,
सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूं।

 

कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
Happy Women's Day

आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाती है. इस दिन को सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, भेदभाव से ऊपर उठकर महिला दिवस मनाती हैं।

 

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment