Opinion Poll पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने महारथियों के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं।
वहीं सर्वे एजेंसी सी-वोटर ने ओपिनियन पोल के जरिए मतदाताओं के मूड को समझने की कोशिश की है कि कहां किसकी झोली में जीत की सौगात आ सकती है। के अनुसार, बंगाल में एक बार फिर से ममता दीदी की सरकार बनती नजर आ रही है। अगर ओपनियन पोल के अनुमान सही साबित हुए तो टीएमसी की इस बार हैट्रिक जीत होगी। हालांकि, भाजपा का भी प्रदर्शन काफी बेहतर होता नजर आ रहा है।
वहीं असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने का अनुमान है। तो चलिए हम आपको इस खबर के जरिए बताते हैं बंगाल से लेकर केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ओपनियन पोल में क्या है जनता का मूड।
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दीदी का जलवा देखने को मिल सकता है। सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार भी कोई सत्ता परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सरकार 148 से 164 सीटों के साथ बन सकती है।
हालांकि, भाजपा का प्रदर्शन भी काफी बेहतर होता दिख रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा के खाते में 100 से ज्यादा सीटें जा सकती हैं। पोल में भाजपा को 92 से 108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
हालांकि, तीन दशक से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाले वामदलों को गहरा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस के लिए भी सर्वे निराशाजनक तस्वीर पेश कर रहा है। सर्वे के अनुसार लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन को 31 से 39 सीटें ही मिल सकती हैं।
अगर पुडुचेरी की बात करें तो यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में बीजेपी के खाते में 17-21 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 8-12 और अन्य के खाते में 1-3 सीटें जा सकती हैं।
0 komentar:
Post a Comment