Valentines day gift पर हर प्यार करने वाला अपने पार्टनर को अच्छे से अच्छा तोहफा देने की कोशिश करता है, लेकिन आप सोचिए की आप ज्यादा से ज्यादा सोने-चांदी या हीरे का तोहफा देंगे लेकिन क्या आप अपने पार्टनर को अपनी किडनी दे सकते हैं नहीं आप ऐसा करने में कई बार सोचेंगे। लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले विनोद पटेल ने अपनी पत्नी को ऐसा ही अनमोल तोहफा देने वाले हैं जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1360681164915175426?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1360681164915175426%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-gujarat-man-to-donate-kidney-to-his-ailing-wife-on-this-valentine-21367347.html
बता दें कि विनोद की पत्नी रीता पटेल की दोनों किडनियां फेल हो गई है। डॉक्टर ने रीता के किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। विनोद पटेल अपनी पत्नी रीता का दर्द देखकर बहुत दुखी हो रहे थे। कारण था रीता की कैडेवर डोनर के इंतजार में बहुत देर होती इसलिए विनोद ने रीता को अपनी एक किडनी देने का फैसला लिया।
13 फरवरी को शादी की सालगिरह थी
प्यार के दिन Valentines day gift के दौर पर विनोद, रीता को अपनी किडनी देंगे। विनोद और रीता की 13 फरवरी को शादी की 23वीं सालगिरह भी थी। 45 वर्षीय विनोद ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह पेशे से डेकोरेशन कॉन्ट्रैक्टर हैं। वहीं रीता एक हाउसवाइफ हैं। दोनों की एक 22 साल की बेटी और 16 साल का बेटा है।
विनोद ने बताया कि 2017 में रीता को पैरों में सूजन और सांस की समस्या हुई। वह डॉ. सिद्धार्थ मानवनी को दिखाने गईं तो उन्हें जांच के बाद पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। रीता और उनके परिवार को बड़ा धक्का लगा। डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी लेकिन उन्हें कोई डोनर नहीं मिला। विनोद ने वेलेंटाइंस डे पर रीता को किडनी के तौर पर उन्हें प्यार का तोहफा देने का फैसला लिया।
पति की किडनी नहीं लेना चाहती रीता
विनोद ने कहा कि हमारी शादी को 23 साल हो गए। मेरी पत्नी अच्छे और बुरे समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी रही। अब वह दर्द में है और यह मेरे लिए असहनीय है कि मैं उसे ऐसे दर्द में तड़पता देखूं। मेरी जांच के बाद किडनी रीता से मैच हो गई। रीता मेरी किडनी लेने के लिए राजी नहीं थी लेकिन मैंने उसे मना लिया।
0 komentar:
Post a Comment