किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर Saharanpur Kisan Mahapanchayat के चिलकाना में होने वाली है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरशोर से तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।
किसान महापंचायत Saharanpur Kisan Mahapanchayat में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो कांग्रेस विधायक भी हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।
किसान पंचायत में भाग लेने को प्रियंका सहारनपुर रवाना
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। हवाई अडडे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लिए प्रस्थान कर गई। वहां उनका किसान महापंचायत में भाग लेने का कार्यक्रम है।
धर प्रियंका के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद है। इसके अलावा मौके पर किसानों का आगमन भी जारी हो गया है। किसान अपने साधन से पंचायत में धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। प्रियंका वाड्रा अभी बिहारीगढ़ से बेहट के लिए रवाना हुई हैं। प्रियंका वाड्रा ने शाकंभरी देवी से पहले भूरा देव का दर्शन किया है। इनके साथ पूर्व विधायक दमरान मसूद भी मौजूद हैं।
शाकंभरी देवी पहुंची प्रियंका वाड्रा
देहरादून एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद कांग्रेस महा सचिव प्रियंका वाड्रा सहारनपुर लगभग 12.30 पहुंच गई। यहां उन्होंने शाकंभरी देवी से पहले भूरा देव के दर्शन किए। लगभग 25 मिनट तक माता शाकंभरी देवी की पूजा की। अब रायपुर खानका के लिए रवाना हो गई है। थोड़ी देर में पंचायत स्थल पर पहुंचेगी। इधर, महापंचायत स्थल पर किसानों का जन सैलाब उमड गया है। मैदान किसानों से खचाखच भर गया है। कुछ किसान रास्ते में आ रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देख रहें तैयारी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक दिन पह ले ही सहारनपुर पहंच गए थे। कांग्रेस महासचिव के आने के संबध में सभी तैयारियों की निगरानी इन्हीं के द्वारा देखी जा रही है। वहीं प्रियंका वाड्रा के निजी सुरक्षा कर्मी भी पहुंचकर पूरा जांच पड़ताल कर चुके है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव लगभग 12 बजे तक महापंचायत में पहुंचेगी।
सहारनपुर में किसान महापंचायत आज होगी रालोद के बाद अब कांग्रेस ने किसान महापंचायत का आगाज किया है। इसमें प्रियंका वाड्रा भाग ले रही है। किसान महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका वाड्रा ने माता शाकंभरी की 25 मिनट तक पूजा की।
0 komentar:
Post a Comment