दिल्ली में 28 फरवरी से नगर निगम की MCD by-election 5 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने महारथियों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।
इस दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुके हैं वहीं अब भाजपा ने MCD by-election अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम MCD by-election की तीन और उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो सीटों पर उपचुनाव होंगे। त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तहत आते हैं वहीं रोहिणी-सी और शालीमार बाग(उत्तर) वार्ड उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आते हैं।गौरतलब हो कि 28 फरवरी को पांचों सीटों पर वोटिंग होगी और 3 मार्च को वोटों की गिनती होगी।
बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम
रोहिणी C- राकेश गोयल
शालीमार बाग उत्तरी- सुरभि जाजू
त्रिलोकपुरी- ओमप्रकाश गुगरवाल
कल्याणपुरी- सियाराम कनौजिया
चौहान बांगर- मो. नजीर अंसारी
कांग्रेस के कैंडिडेट्स की सूची
रोहिणी C- मेमवती बरवाला
शालीमार बाग उत्तरी- ममता
त्रिलोकपुरी- बाल किशन
कल्याणपुरी- धर्मपाल मौर्य
चौहान बांगर- जुबैर अहमद
आप के उम्मीदवारों की सूची
रोहिणी C- रामचन्द्र
शालीमार बाग उत्तरी- सुनीता मिश्रा
त्रिलोकपुरी- विजय कुमार
कल्याणपुरी- धीरेंद्र (बंटी गौतम)
चौहान बांगर- मोहम्मद ईशराक खान
0 komentar:
Post a Comment