Kareena-Saif Welcome Baby Boy पटौदी के नवाब व एक्टर सैफ अली खान- करीना कपूर के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं करीना ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। वहीं करीना-सैफ दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया के जरिेये ये पता चला है कि Kareena-Saif Welcome Baby Boy करीना ने बेटे को जन्म दिया है।
अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है। डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हो चुका है।
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हो गए।
तैमूर अभी चार साल के हैं, करीना और सैफ ने कभी तैमूर को कैमरे से छुपाया नहीं बल्कि उन्हें जन्म देने के कुछ दिन बाद से ही करीना तैमूर के साथ दिखती रहीं। नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं।
Kareena-Saif Welcome Baby Boy : तैमूर के जन्म के चार साल के बाद लॉकडाउन के दौरान इस कपल ने दूसरे बच्चे के बारे में सोचा।
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ही करीना और सैफ ने बताया कि उनके घर फिर से नया नन्हा मेहमान आने वाला है।
21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना कपूर की उम्र 40 साल है लेकिन उन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना लगातार काम करती रही हैं। करीना ने इस दौरान कई सारे ब्रैंड्स के लिए शूटिंग की।
0 komentar:
Post a Comment