Farmers Protest: दिल्ली में बैरिकेडिंग पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, पूछा- क्यों डराते हो...

 कृषि कानून के विरोध में जारी किसानों का  Farmers Protest प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आंदोलनकारी किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीं किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त बैरकेडिंग कर रखी है।

26 जनवरी की Farmers Protest हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है। पिछले दिनों गाजीपुर बॉर्डर पर सड़कों पर कीलें भी लगाई गई थीं। सड़कों पर लगी कीलों का वीडियो जमकर वायरल भी हुआ था, जिसके बाद इन्हें हटा दिया गया था।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1357922196157394944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1357922196157394944%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fpriyanka-gandhi-slams-government-over-barricading-at-border-of-delhi-amid-farmers-protest-1758932

हालांकि, दिल्ली की सीमाओं पर अभी भी कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बैरिकेडिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने शनिवार को एक ट्वीट कर सरकार से सवाल किया, "क्यों डराते हो डर की दीवार से?" प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की है जिसमें दिल्ली की सीमा पर बैरिकेडिंग दिखाई गई है।

आज होगा चक्का जाम

उधर, कृषि कानूनों Farmers Protest के खिलाफ देशभर के किसान आज चक्का जाम करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का फैसला किया है। हालांकि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

चक्का जाम पर राकेश टिकैत ने कहा, "यूपी और उत्तराखंड के किसान सड़क पर जाम नहीं लगाएंगे। आंदोलन को बैकअप देने के लिए यूपी और उत्तराखंड के एक लाख किसानों को बैकअप में रखा गया है। वह अभी आराम करें और खेती बाड़ी करें।"

हालांकि चक्का जाम दिल्ली में नहीं होगा। किसानों ने दिल्ली में चक्का जाम करने से इनकार किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की हुई है। दिल्ली में 50 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

वहीं एहतियात के तौर पर मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखा गया है। दिल्ली-पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment