देश में चक्का जाम
राजधानी दिल्ली में आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा देशव्यापी चक्का जाम रहेगा जिसके लिए दिल्ली सरकार ने सुरक्षा के लिए सख्त नियमों का इंतजाम किया है।

सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नज़र
शाहजहांपुर बाॅर्डर ( दिल्ली राजस्थान बाॅर्डर ) पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। कई नेताओं व अभिनेताओं द्वारा किसानों का समर्थन किया गया है, तो कई इस आदोंलन के विपक्ष में खड़े हैै ।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सरकार के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए और किसानों के पक्ष में कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़े रहेंगे।

यह चक्का जाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक निश्चित किया है।
कानून व्यवस्था को मद्दे नजर रखते हुए दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए सीमाओं सहित दिल्ली छब्त् के अलग-अलग हिस्सों पर अर्धसैनिक बलों के 50000 जवानों की सहायता ली गई है। दिल्ली के 10 मैट्रो स्टेशन पर अलर्ट जारी है।
[caption id="attachment_33273" align="aligncenter" width="395"]
Delhi metro[/caption]टीकरी बाॅर्डर,सिन्धु बाॅर्डर और गाजीपुर बाॅर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नज़र रखी गई है।
[caption id="attachment_33278" align="aligncenter" width="396"]
Sindu Border[/caption]दिल्ली NCR
किसान संगठनों द्वारा आज किया जाने वाला चक्का जाम को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की सहायता से दिल्ली NCR में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली की सड़कों पर बैरिकोडिंग और कटीले तार लगाए गए है।
प्रदर्शन की मुख्य वजह
किसानों की प्रदर्शन की मुख्य वजह द्वारा लाया गया नया कृषि कानून है जिसके लिए किसान पिछले 72 दिनों से सरकार के विपक्ष में प्रदर्शन कर रही है।

0 komentar:
Post a Comment