भारत में अपना कारोबार बंद करेगा TikTok, पिछले साल जून में लगा था बैन

 चीनी सोशल मीडिया कंपनी जल्द ही भारत में अपना कारोबार बंद करने का ऐलान करने वाली है। भारत में टिक टॉक TikTok और हैलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर बैन लगा हुआ है।

टिकटॉक TikTok के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेरेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के फैसले के बारे में बताया है कि वह टीम ग्रुप को कम कर रही है और इस फैसले से भारत के सभी कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।

 TikTok  भारत में वापसी को लेकर कहा...

अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर संशय जाहिर किया है, लेकिन यह कहा है कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है, हम यह नहीं जानते हैं कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर यकीन कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की उम्मीद है।

TikTok

बाइटडांस के एक सूत्र की मानें तो कंपनी ने बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया जब इस बारे में टिकटॉक के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है।

2000 से ज्यादा कर्मचारी भारत में

प्रवक्ता के अनुसार यह इसलिए निराशाजनक है कि पिछले सात महीनों में, हमारे प्रयासों के बाद भी हमें इस बारे में साफ नहीं बताया कि हमारे ऐप को कैसे और कब फिर से शुरु किया जा सकता है।

इस बात का गहरा अफसोस है कि भारत में हमारे 2,000 से अधिक कर्मचारियों को आधे साल तक बनाए रखने के बाद अब हमारे पास अपने कार्यबल को घटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है"

TikTok जून 2020 में लगा था प्रतिबंध

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी टिक्कॉक को फिर से शुरू करने के लिए तत्पर है। भारत सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक और हैलो सहित चीन के 59 ऐप को बंद कर दिया था।

ईमेल में लिखा है, "हमने खर्चों में कटौती की है, जबकि हम अभी भी लाभ का भुगतान कर रहे हैं। हालांकि, जब हमारे ऐप काम नहीं कर रहे, हम कर्मचारियों की पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर सकते।

हम इस फैसले से कर्मचारियों पर होने वाले असर से परिचित हैं और हमें अपनी टीम के साथ सहानुभूति है।"
बाइटडांस के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी की ओर से स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करने के बावजूद उसके ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment