आज देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस,राजपथ पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत

 डिजिटल डेस्क: आज देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया कि देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!

https://twitter.com/narendramodi/status/1353876965497872384

इस अवसर पर राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकलेगी, जिसमें पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य ताकत की झलक देखेगी। इस बार का परेड कई मायनों में खास होने वाला है। राफेल लड़ाकू विमान इसका मुख्य आकर्षण होगा। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर  दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी राजधानी अभेद्य किले में तब्दील हो गई है। जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री तैनात है। सोमवार रात 12 बजे से ही दिल्ली की सभी  सीमाएं सील कर दी गई हैं। इंट्री उन्हें ही मिलेगी, जिन्हें अति आवश्यक काम होगा।

[caption id="attachment_31316" align="aligncenter" width="500"]गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस[/caption]

गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों की झांकी के अलावा,  17 झांकियां विभिन्न राज्यों की होंगी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों की नौ झांकियां और अर्धसैनिक बलों और रक्षा मंत्रालय की छह झांकियां होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाएंगे और वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह राजपथ जाएंगे।

बांग्लादेश सैन्य बल की 122 सदस्यीय टुकड़ी भी राजपथ पर नजर आएगी। यह टुकड़ी बांग्लादेश के मुक्ति योद्धाओं की विरासत को आगे बढ़ाएगी, जिन्होंने दमन व अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए बांग्लादेश को 1971 में आजादी दिलाई थी। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

परेड में शामिल होने वाली झांकियों की संख्या 70 से घटाकर 32 कर दी गई हैं। इनमें 17 झांकियां राज्य और केंद्र शासित राज्यों की होंगी। 9 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों की होंगी। 6 झांकियां सुरक्षाबलों की होंगी।

परेड में शामिल सभी लोग फेस मास्क पहने रहेंगे। एंट्री गेट पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सभी के हैंड सैनिटाइज कराए जाएंगे।

परेड में मार्च पास्ट करने वाले सैन्य कंटीन्जेंट में 144 की बजाय 96 लोग होंगे।

सवा लाख लोगों की बजाय इस बार सिर्फ 25 हजार लोग ही राजपथ पर परेड देखेंगे।

15 साल से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को राजपथ पर आने की इजाजत नहीं होगी।

पहले परेड 8.2 किमी लंबी होती थी। विजय चौक से लालकिले तक जाती थी। इस बार 3.3 किमी लंबी होगी। विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी।

बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कांत गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फायटर पायलट होंगी।

पहली बार राफेल नजर आएगा, यह वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान भरेगा।

वीरता पुरस्कारों की परेड और बहादुरी पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चे भी 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होंगे।

स्कूल और कॉलेज के 100 मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिलेगा।

पहली बार वैक्सीन की झांकी भी शामिल होगी

रिपब्लिक डे परेड में पहली बार सेंट्रल बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (DBT) की झांकी शामिल हो रही है। इसमें डिपार्टमेंट की ओर से कोरोना वैक्सीन के बारे में बताया जाएगा.

DIGITAL DESK NEWS PUBLISHED BY-PRIYA TIWARI

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment