Cinema House
कोरोना संक्रमण के बाद देश भर में कई सारे नियमो को बनाया गया था जिसमे Social Gathering वाली कई सारी जगहों को कुछ समय के लिए बंद किया गया था।जिसमे Cinema Houses को भी बंद किया गया था। ताकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर हम कुछ नियंत्रण कर सके। सिनेमा देखने वाले लोगो के लिए Cinema House का बंद होना निराशाजनक था , लेकिन अब उनके लिए एक खुशखबरी आयी है।

आइये जानते है कोरोना को लेकर जो Cinema House बंद किये गए थे उसे लेकर क्या परिवर्तन आया है- केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से देश भर में Cinema House को 100 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस भी सामने आईं हैं।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को बताया कि 1 फरवरी से देश के Cinema House को पूरी कैपिसिटी के साथ चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान सभी COVID संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
इससे पहले हुए परिवर्तन में Cinema House को 50 फीसद की क्षमता तक खोलने की अनुमति दी गई थी, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 100 फीसद कर लिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि टिकट की Online Booking को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसको लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने इस फैसले को सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर करार देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 27 जनवरी को Cinema House खोलने के फैसले को मंजूरी दी थी।
आइये आपको बताते है नयी में Guideline क्या बदलाव किया गया है-
नई Guideline में क्या बदलाव हुआ हैं?
- नई Guideline के मुताबिक, सभी Cinema House और थिएटर COVID-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करेंगे।
- इसमें शारिरिक दूरी, फेस मास्क, स्वच्छता,आरोग्य सेतु ऐप, एंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग शामिल हैं।इन उपायों को हर समय मनाया जाना चाहिए।
- कंट्रीब्यूशन ज़ोन में फिल्मों की प्रदर्शनी की अनुमति दी जाएगी।
- राज्य या केंद्र शासित प्रदेश अपने क्षेत्र के आकलन के अनुसार अतिरिक्त उपायों के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।
- दिशानिर्देशों में कहा गया है कि टिकटों, भोजन और पेय पदार्थों के लिए नो-कॉन्टैक्ट ट्रांजैक्शन सबसे पसंदीदा तरीका होना चाहिए।
- कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग के समय सभी लोगों का नंबर लिया जाएगा।
इस महीने की शुरुआत में जारी दिशानिर्देशों के अपने अंतिम सेट में सरकार ने Cinema House को उच्च क्षमता पर संचालित करने की अनुमति दी थी। अक्टूबर 2020 में, केंद्र सरकार ने Cinema House को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी। COVID-19 लॉकडाउन के तहत देश भर के सिनेमा और सिनेमाघर कई महीनों तक बंद रहे।

0 komentar:
Post a Comment