
भारत सरकार ने मंगलवार 25 जनवरी को 128 पद्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी है| इनमें Tokyo Olympic में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने Neeraj Chopra समेत खेल के 9 दिग्गजों का नाम शामिल है| गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान करते हुए चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है| पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है|
Star javelin thrower Neeraj Chopra ने पिछले साल ही Tokyo Olympic में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था| पद्मश्री सम्मान से पहले भारत सरकार ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित करने की घोषणा भी की है| राष्ट्रपति 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर Neeraj Chopra को सम्मानित करेंगे|
Padma Bhushan
• Devendra Jhajharia, Paralympian, Javelin Thrower, Rajasthan
Padma Shri
• Sumit Antil, Paralympian, Javelin Thrower, Haryana
• Pramod Bhagat, Paralympian, Badminton, Odisha
• Neeraj Chopra, Olympian, Javelin Thrower, Haryana
• Sankaranarayanan Menon, Martial Arts, Kerala
• Faisal Ali Dar, Kung-Fu, Jammu and Kashmir
• Vandana Kataria, Olympian, Hockey, Uttarakhand
• Avani Lekhara, Paralympian, Shooter, Rajasthan
• Brahmanand Sankhwalkar, Footballer, Goa
Tokyo Games, Neeraj का पहला Olympic था| Tokyo Games में Neeraj ने अपने इस भाले को सबसे ज्यादा 87.58 मीटर की दूरी पर फेंका था| इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड पर भी कब्जा जमा लिया था| यदि पर्सनल बेस्ट थ्रो की बात करें, तो नीरज का बेस्ट थ्रो 88.07 मीटर है| उनका टारगेट 90 मीटर दूर भाला फेंकना है| Neeraj Chopra किसी भी Olympic में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं| उनसे पहले शूटिंग में Abhinav Bindra ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था| Neeraj ने यह उपलब्धि 2008 Beijing Olympic में हासिल की थी|
40 साल के Devendra Jhajharia ने Athens Paralympics 2004 और Rio Paralympics 2016 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि पिछले साल Tokyo Paralympics में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था| पद्मश्री पाने वाले खिलाड़ियों में 20 साल की पैरा शूटर Avani Lekhara, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी Pramod Bhagat और पैरा भाला फेंक एथलीट Sumit Antil भी शामिल हैं|
Martial Art के एक स्वरूप Kalaripayattu की कला में माहिर 93 वर्षीय Sankaranarayanan Menon Chundail, पूर्व International Martial Art चैम्पियन Faisal Ali Dar, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान 67 वर्षीय Brahmanand Sankhwalkar और महिला हॉकी खिलाड़ी 29 वर्षीय Vandana Kataria को भी पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है|
0 komentar:
Post a Comment