“समाज सुधार से ज़्यादा बिहार को व्यवस्था सुधार की ज़रूरत है”: Tejaswi Yadav

 बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज (22 दिसंबर) से समाज सुधार अभियान’ पर राज्य भर के दौरे पर निकल रहे हैं। विपक्षी दल के नेता नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस दौरे पर तंज़ कसते हुए कहा है कि, “16 वर्षों से राज्य की सत्ता पर क़ाबिज़ नीतीश कुमार (Nitish Yadav) जी को व्यवस्था सुधार करने पर ज़ोर देना चाहिए, न कि ‘समाज सुधार यात्रा’ करनी चाहिए। व्यवस्था सुधार से स्वत: ही सारी चीज़ें दुरुस्त हो जाएंगी।”

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट करते हुए लिखा है की, “16 वर्षों के आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish) जी बिहार को 'समाज सुधार' से अधिक 'व्यवस्था सुधार' यात्रा की आवश्यकता है, क्योंकि व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएँ स्वतः दूर हो जाएंगी प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है मानिए, आपका ‘SYSTEM’ पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है

No jobs in Bihar': Tejashwi Yadav slams Nitish Kumar after 2 from state  killed by terrorists in Jammu and Kashmir - Hindustan Times

बिहार (Bihar) के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) चंपारण (Champaran) की धरती मोतिहारी (Motihari) से आज समाज सुधार अभियान की शुरुआत करेंगे। हाल के दिनों में बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद हरीवी शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके मद्देनजर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिससे लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अभियान में उनका मुख्य फ़ोकस शराबबंदी को कैसे सफल बनाया जाए, इस पर होगा, जिसके लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महिलाओं के साथ संवाद करेंगे इससे पहले मंगलवार (21 दिसंबर) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने वालमीकि नगर (Valmiki Nagar) में 'टाइगर रिजर्व क्षेत्र' में अपनी कैबिनेट की बैठक कर उसमें 13 एजेंडों पर मुहर लगाई

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment