Onam 2021: दक्षिण भारत का सबसे प्राचीन और लोकप्रिय पर्व ओणम( Onam 2021) आज मनाया जा रहा है। यह पारंपरिक त्योहर 10 दिन तक मनाया जाता है। इस साल, ओणम 12 अगस्त 2021 से शुरू हुआ, और शनिवार, 21 अगस्त को तिरुवोनम(Thiruvonam) पर मनाया जाएगा, जो ओणम उत्सव के अंत का प्रतीक है।
क्या है ओणम का इतिहास?
ओणम को मानाने के पीछे एक बहुत पौराणिक मान्यता है। यह त्योहार केरल के राजा महाबली की वार्षिक घर वापसी का प्रतीक है। केरल में, यह माना जाता है कि राजा महाबली का शासनकाल राज्य के लिए सबसे समृद्ध समय था। यह त्योहार भगवान विष्णु के वामन अवतार के प्रकट होने की भी याद दिलाता है। ओणम के दौरान केरलवासी पाताल लोक से असुर राजा महाबली की वार्षिक यात्रा का जश्न मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि ओणम के दिन, असुर राजा हर मलयाली घर जाते हैं और अपने लोगों से मिलते हैं। यह त्यौहार पूरे देश और दुनिया भर में केरलवासियों के बीच बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
शनिवार (21 अगस्त, 2021) को ओणम पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर किया और विशेष अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
Best wishes on the special occasion of Onam, a festival associated with positivity, vibrancy, brotherhood and harmony. I pray for everyone's good health and wellbeing.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021
0 komentar:
Post a Comment