World Happiness Index 2021 : विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स 2021 में फिनलैंड फिर बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें भारत समेत कौन-सा देश किस नम्बर पर

 कहते हैं कि दुनिया की कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो लेकिन फिर भी परेशानी होने का मतलब यह नहीं है कि वहां के लोग खुश नहीं रह सकते। बहरहाल, आपकी खुशी का जो भी पैमाना हो लेकिन हैप्पीनेस इंडेक्स में जगह बनाने के लिए कुछ इंडिकेटर्स रखे गए हैं, जिनके आधार पर हर साल विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स (World Happiness Index)  की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे खुशहाल देश और नाखुश देशों का नाम होता है। 


वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 के अनुसार लगातार चौथे साल फिनलैंड सबसे खुश देशों में टॉप पर रहा। यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की जारी इस रिपोर्ट में दूसरे से पांचवें नंबर तक डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और हॉलैंड का नाम रहा। वहीं नाखुश देशों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर रहा। आइए, जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से देशों ने जगह बनाई है। 

World Happiness Index top 20 list
।. फिनलैंड

2. डेनमार्क

3. स्विट्जरलैंड

4. आइसलैंड

5. नीदरलैंड

6. नॉर्वे

7. स्वीडन

8. लक्समबर्ग

9. न्यूजीलैंड

10. ऑस्ट्रिया

11. ऑस्ट्रेलिया

12. इज़राइल

13. जर्मनी

14. कनाडा

15. आयरलैंड

16. कोस्टा रिका

17. यूनाइटेड किंगडम

18. चेक गणराज्य

19. संयुक्त राज्य अमेरिका

20. बेल्जियम

यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क ने तीन मुख्य इंडिकेटर्स जीवन का मूल्यांकन (life evaluations), सकारात्मक भावनाएं (positive emotions) और नकारात्मक भावनाएं (negative emotions) को आधार मानते हुए विभिन्न देशों को इस लिस्ट में जगह दी है। 
जिम्बाब्वे को वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे कम नंबर मिले हैं। इस वजह से यह दुनिया का सबसे परेशान और खुशहाल देश बन गया है। पिछले साल भी ये देश सबसे आखिर में था। इस देश में लंबे समय तक तानाशाही रही और अब भी राजनैतिक अस्थिरता बनी हुई है। भुखमरी और बेरोजगारी के अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं भी जिम्बाब्वे में नहीं के बराबर हैं। भारत 149 देशों की इस लिस्ट में 139 नम्बर पर है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment