Photos: निखिल नंदा के बर्थडे पर साथ आईं करिश्मा कपूर और जया बच्चन, अभिषेक से रिश्ता टूटने पर बढ़ी थीं दूरियां

 करिश्मा कपूर ने अपने कजन निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी के एक फोटो में जया बच्चन भी साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में करिश्मा की कजन रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा भी थे।


जया के दामाद हैं निखिल
निखिल नंदा के मेहमानों में जया बच्चन भी थीं। निखिल अमिताभ बच्चन और जया के दामाद हैं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन की कई तस्वीरें वीडियोज शेयर किए हैं। 

 ब्लैक आउटफिट में थे गेस्ट

पार्टी में जया बच्चन को छोड़कर सभी लोग ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने येलो पहन रखा था। जया बच्चन और रणधीर कपूर की फैमिली के बीच दूरियों के किस्से सुर्खियों में रह चुके हैं।
बच्चन और कपूर परिवार में बढ़ गई थीं दूरियां
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका रिलेशन करीब 5 साल तक चला था। उनकी शादी की खबरें भी हेडलाइन्स में थीं। हालांकि कुछ वक्त बाद रिश्ता टूटने की रिपोर्ट्स सुर्खियों में थीं।  

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment