March 2021 Vrat and Festival List: लड्डू होली आज, जानें लट्ठामार, गुलाल होली से लेकर छड़ीमार होली की सही तारीख

 मार्च का चौथा सप्ताह आज से शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 मार्च, दिन सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज बरसाना में लड्डू होली खेली जाएगी। इस सप्ताह में होली, फूलों की होली, होलिका दहन, रंगों वाली होली, आमलकी एकादशी और प्रदोष व्रत समेत कई व्रत और त्योहार आएंगे। जानिए इस सप्ताह में आने वाले व्रत व त्योहारों की पूरी लिस्ट-


आज बरसाने में लड्डू होली खेली जाती है। बरसाना में आज के दिन अबीर-गुलाल की जगह लड्डू होली होती है। जिसे खेलने के लिए दुनियाभर से भक्त आते हैं।

बरसाना में लड्डू होली के अगले दिन लट्ठामार होली खेली जाती है। इस साल लट्ठामार होली 23 मार्च को है। यह नंदगांव के हुरयारों संग खेली जाती है। जबकि लट्ठामार होली के अगले दिन (24 मार्च) नंदगांव की लट्ठामार होली होती है।इस साल 25 मार्च को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी होली और मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में फूलों वाली होली खेली जाएगी।

फाल्गुन मास की एकादशी को आमलकी एकादशी व्रथ रखा जाता है। इस साल आमलकी एकादशी 25 मार्च को है। इसे आंवला एकादशी भी कहते हैं।

इस साल गोकुल में छड़ीमार होली 26 मार्च को खेली जाएगी। भगवान कृष्ण को लट्ठ से चोट न लग जाए, इसलिए छड़ी से होली खेलते हैं।मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

वृदांवन की गुलाल होली इस साल 27 मार्च को है। इस दिन अबीर-गुलाल से होली खेली जाती है

इस साल होलिका दहन 28 मार्च को है। इस दिन होली की पूजा करने से दुखों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इसके अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। यानी रंग पंचमी 29 मार्च को है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment