दिल्ली : कोविड का वैक्सीन लगवाने महिलाओं से ज्यादा आ रहे पुरुष

 राजधानी दिल्ली में महिलाओं से ज्यादा पुरुष टीकाकरण के लिए आगे आ रहे है। दिल्ली में 2.64 लाख से अधिक पुरुषों को कोरोना की पहली डोज लगी चुकी है। जबकि महिलाओं के टीकाकरण की यह संख्या 1.02 लाख से अधिक है। वहीं सबसे ज्यादा टीकाकरण अभी तक उत्तर पश्चिमी जिले में और सबसे कम टीकाकरण शाहदरा जिले में हुआ है।


आरोग्य सेतु एप से दिल्ली में टीकाकरण को लेकर मिली जानकारी के अनुसार फरवरी महीने के आखिर तक कुल 406431 लोगों का दिल्ली में टीकाकरण हुआ है। इसमें पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या 367699 और दूसरी डोज लेने वाले लोगों की संख्या 38732 है। जबकि 264730 पुरुषों, 102860 महिलाओं और 109 अन्य वर्ग का टीकाकरण किया गया है

16 जनवरी से हुई थी टीकाकरण की शुरुआत
बता दें कि दिल्ली में 16 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण देने की शुरुआत हुई थी। उसके बाद फिर फ्रंटलाइन कर्मचारियों को और एक मार्च से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। जिसमें 45-59 वर्षीय उन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जो किसी बीमारी से ग्रसित है।

उत्तर पश्चिमी जिला सबसे आगे
टीकाकरण के मामले सबसे आगे उत्तर पश्चिमी जिला सबसे आगे है। जिले में 57611 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में 52063 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है जबकि 5548 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिसमें पहली डोज लेने वाले 37917 पुरुष, 14145 महिलाएं और एक अन्य वर्ग शामिल है।

सबसे कम टीकाकरण शाहदरा में
दिल्ली के 11 जिलों में सबसे कम शाहदरा जिले में टीकाकरण हुआ है। यहां पर 21149 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें 18533 को वैक्सीन की पहली डोज और 2616 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। जिले में 12078 पुरुष और 6455 महिलाओं का टीकाकरण किया गया है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment