मार्च का पहला प्रदोष व्रत 10 मार्च को, इस दिन इन उपायों से सुख-शांति और समृद्धि आने की है मान्यता

 हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत को सबसे पहले चंद्र देव ने रखा था। इस व्रत के प्रभाव से वह क्षय रोग से मुक्त हो गए थे। कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से दो गायों के दान के बराबर पुण्य मिलता है। मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 मार्च यानी बुधवार को रखा जाएगा। बुधवार के दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। जानें-


बुधवार के दिन किये जाते हैं ये उपाय-

- मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत बुधवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और धन-धान्य में कोई कमी नहीं रहती है।
- कहते हैं कि बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक कांस की थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखकर पांच बूंदी के लड्डू के रखकर पास के मंदिर में दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-बुधवार के दिन श्रीगणेश को सुबह शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और बिगड़े काम भी बन जाते हैं।


शुक्र राशि परिवर्तन 2021: 17 मार्च को शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, किन राशियों को होगा फायदा-नुकसान

-शास्त्रों में बुधवार के दिन भगवान गणेश के अभिषेक का विधान बताया गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। 
-बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी भक्त के मन की मुरादें पूरी करती हैं।
-बुधवार के दिन घर में गंगा जल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर आती हैं।
-बुधवार के दिन घर के मंदिर में भगवान गणपति को 8 अर्क के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में स्थायी बसेरा बनाती हैं।

बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त व तिथि-

प्रदोष व्रत तिथि- 10 मार्च (बुधवार)
फाल्गुन, कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ - 10 मार्च को 02:40 PM
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 मार्च को 02:39 PM

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment