Rajiv Kapoor Death: कांपते हाथों से रणधीर कपूर ने छोटे भाई को दी अंतिम विदाई, देखने वालों के आखों से बहने लगे आंसू

 बॉलीवुड में इन दिनों शोक की लहर छाई हुई है इसकी वजह है राजकपूर के छोटे बेटे Rajiv Kapoor Death का अचानक इस दुनिया से चले जाना। इससे पहले ही ऋषि कपूर की मौत ने कपूर परिवार को तोड़ दिया था लेकिन अचानक Rajiv Kapoor Death के जाने से जैसे उनके परिवार पर गमों का पहाड़ ही टूट पड़ा है।

दो छोटे भाईयों की मौत के बाद बड़े भाई की क्या हालत होती है ये आप रणधीर कपूर को देखकर ही जान जाएंगे। कल रणधीर कपूर की हालत ऐसी थी कि वो खुद से चल भी नहीं पा रहे थे आंखों में आंसू और हाथ में मटकी लिए जब वो छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए निकले तो देखने वालों की आंखें भी भर आईं।

ये तस्वीरें उसी वक्त की हैं जब राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। रणधीर कपूर को उस वक्त दूसरों के सहारें की जरुरत पड़ रही थी। आपको बता दें कि राज कपूर Rajiv Kapoor Death के तीन बेटों में राजीव कपूर सबसे छोटे थे. उनसे बड़े ऋषि कपूर का निधन भी पिछले साल हो गया था. अब दो भाइयों के मौत का गम रणधीर कपूर की आंखों में कल नज़र आ रहा था।

अंतिम संस्कार के दौरान रणबीर कपूर सहित करीब 4-5 लोग उन्हें संभालते दिखे। Rajiv Kapoor Death की खबर सुनते ही कई सितारे उनके घर पहुंचे. अभिनेता शाहरुख खान भी तुरंत वहां पहुंचे।कपूर परिवार को सांत्वना देने के लिए शाहरुख खान भी शाम 5.00 बजे के आसपास 'देवनार कॉटेज' पहुंचे। एम्बुलेंस से राजीव कपूर के शव को ले जाने तक शाहरुख खान वहीं मौजूद थे और शव को ले जाते वक्त वो एम्बुलेंस तक चलकर आये और उन्हें अंतिम विदाई दी।

Rajiv Kapoor Death की भतीजी करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर भी वहां पहुंचीं। करीना बस कुछ ही दिनों में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में उनके परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा कि उसका गम सबके चेहरे पर नज़र आ रहा था।

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी तुरंत उनके घर पहुंचीं। निधन की खबर सुनकर आलिया मालदीव से कल ही वापस आईं और राजीव कपूर के घर पहुंचीं। राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को कंधा देने वालों में सबसे आगे रणबीर कपूर और आदर जैन थे. उसके बाद कुछ करीबी लोगों ने भी उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

कल शाम तकरीबन 6.45 बजे राजीव कपूर के शव को अंतिम संस्कार के लिए 'देवनार कॉटेज' से चेम्बूर स्थित शवदाह गृह लाया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर ने एम्बुलेंस से लाये गये अपने चाचा राजीव कपूर के शव को कंधा दिया और उन्हें शवदाह गृह के अंदर तक पहुंचाया। रणबीर के परिवार के दो और सदस्यों - आदर जैन और अरमान जैन ने भी अपने चाचा को कंधा दिया।

राजीव कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचनेवाले में नीतू सिंह, करिश्मा कपूर व उनकी मां बबीता, आलिया भट्ट, रजा मुराद, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अम्बानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा जैसी कई हस्तियों का शुमार रहा है.
मशहूर Rk Studio के मैनेजर राजीव कपूर का अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इनकी उम्र करीब 94 साल है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment