Jawa Forty Two अपडेटेड फीचर्स के साथ भारत में हुई लांच, मिलेंगे नए कलर ऑप्शन कीमत है इतनी

 


 दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Jawa ने अपनी बाइक jawa forty two को नए अवतार में लांच किया है। यह बाइक कंपनी की तरफ से सबसे पहले भारत में आई थी। अब इसमें कुछ मैकेनिकल चेंजेज़ किये गए हैं इसके अलावा भी कुछ अन्य छोटे-बड़े बदलावों से लेकर नए आकर्षक रंगों के साथ अब ये बाइक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। कंपनी का कहना है कि Jawa forty two आज यानी 12 फरवरी से पूरे भारत में सभी डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। नई जावा फोर्टी टू को कंपनी ने अपनी तरफ से 2.1 अपडेट बताया है।

गौरतलब है कि जावा ने अपनी सिर्फ इसी बाइक मे नहीं बल्कि अपने लाइन-अप की अपनी अन्य दो बाइकों Jawa और Perak के 2021 मॉडल में भी छोटे-बड़े बदलाव किये हैं। इस मौके पर क्लासिक लेजेंड के सीईओ ने कहा "पिछले साल सभी ने जावा की बीएस 6 एडिशन को देखा था। हम वहीं नहीं रुके और अपने मोटरसाइकिलों के पर्फोरमेंस और एक्सपीरियंस को बेहतर करते हुए इसे 2.1 वर्जन में अपडेट किया। कंपनी ने नई जावा फोर्टी टू को पहले से अधिक आकर्षक बना दिया है, इसमें अब पहले से बड़ी सीटें, फाइन ट्यून्ड क्रॉस पोर्ट इंजन पंच के लिए दिया है।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment