जिस पुराने फॉर्मूले से देशभर में ताकतवर हुई भाजपा, वह बंगाल में ममता के खिलाफ हो पाएगा कारगर?


पश्चिम
 बंगाल में आज यानी शनिवार से शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्राओं को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। राज्य प्रशासन ने अभी तक इसकी अनुमति नहीं दी है। अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने व जनता तक पहुंचने के लिए भाजपा का यात्राओं का पुराना फॉर्मूला है, जो उसे लाभ देता है, लेकिन ऐसी यात्राओं को लेकर विवाद भी खड़े होते रहे हैं और राजनीतिक टकराव भी हुए हैं। पश्चिम बंगाल में भी वही स्थिति बनी हुई है। भाजपा ने सबसे पहले 1990 में रामरथ यात्रा से राजनीतिक उड़ान शुरू की थी। तब के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की उस पहली रथ यात्रा में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद आडवाणी व अन्य नेताओं ने विभिन्न नामों से आधा दर्जन से ज्यादा यात्राएं निकालीं और भाजपा के जनाधार व पहुंच को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया। हालांकि यह यात्राएं राजनीतिक विवाद व टकराव का भी सबब रहीं। आडवाणी की पहली सोमनाथ से अयोध्या राम रथ यात्रा को बीच में ही रोक लिया गया था और बिहार में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया था

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment