Aaj Ka Rashifal-10 Feburary 2021 : आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी।
Aaj Ka Rashifal-10 Feburary 2021 आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि और दिन बुधवार है आज मासिक शिवरात्रि का व्रत, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है.
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. आइए राशिफलों की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे.
Aaj Ka Rashifal :12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उनका आज का दिन कैसा होगा?
आज का पंचांग: Aaj Ka Rashifal-10 Feburary 2021
दिन: बुधवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: रटन्ती कालिका पूजा
आज की भद्रा: दोपहर 01 बजकर के 35 मिनट तक।
विशेष: बुध वक्री, षटग्रही योग।
आइए जानें अन्य राशियों का हाल:Aaj Ka Rashifal
मेष राशि: मेष राशि वालों को कुछ मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते है। सम्मान और अच्छा पद भी मिल सकता है. प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है.सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ राशि : भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।ताम्रपात्र दान करें।
मिथुन राशि: आय से अधिक व्यय न करें. धर्म के कामों में रूचि लें. सेहत का ध्यान रखें.भगवान विष्णु की अराधना करें। कोई भी नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस दौरान धैर्य के साथ कार्यों को करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान नई नई चीजों को जानने और समझने में रूचि ले सकते हैं.दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे सुधार होगा।
सिंह राशि: सेहत संबंधी दिक्कतें कम हो सकती हैं. जीवनसाथी को प्रसन्न रखने में सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. आपके कार्य करने में परिपक्वता आएगी. लोग आप की नेतृत्व क्षमता की सराहना करेंगे।
कन्या राशि: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रमोशन की स्थिति भी बन रही है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि: जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि: निवेश के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं. भूमि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त होने की स्थिति बन सकती है किसी मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी का सहयेाग मिलेगा, जिससे रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।
धनु राशि: यह गोचर कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा.शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा.उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि: धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है. परिश्रम के अनुसार लाभ प्राप्त होगा. आय से अधिक धन का व्यय न करें.स्वास्थ्य एवं ऋण के प्रति अधिक सचेत रहें।
कुंभ राशि: ऑफिस, घर परिवार में सम्मान प्राप्त होगा. विन्रम रहें. रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे. लाभ की स्थिति भी बनी रहेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन राशि: धन हानि हो सकती है इसलिए धन के मामलों में सावधानी बरतें. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
0 komentar:
Post a Comment