Uttar Pradesh Foundation Day: 70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, स्थापना दिवस पर बधाईयों का लगा तांता

 उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh आज से 70 साल का हो गया है 24 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित की नेताओं ने इस अवसर पर बधाई दी है। बता दें कि आज उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh ट्वीटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh  की स्थापना दिवस मनाए जाने का यह तीसरा मौका है।

दरअसल, 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था।

3 साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh स्थापना दिवस मनाया गया था।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति और खुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूँ।'

Uttar Pradesh Foundation Day

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा, 'Uttar Pradesh  के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।'

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'Uttar Pradesh  के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी की जोड़ी संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर सेवाभाव से काम कर रही है।'

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। Uttar Pradesh  में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो,

यही ईश्वर से मेरी कामना है।'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बधाई देते हुए कहा, 'भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।'

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment