मुख्यमंत्री केजरीवाल का राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक में ऐलान, 6 राज्‍यों में चुनाव लड़ेगी AAP

 

AAP यानी आम आदमी पार्टी  के सत्तारूढ़  संयोजक और राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की 9वीं  राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ऐलान करते हुए कहा है, कि आप ने 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अगले 2 वर्षों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले आप ने ऐलान किया था कि गुजरात में आनेवाले स्थानीय निकाय चुनाव-2021 में भी पार्टी सभी सीट पर चुनाव लड़ेगी और दोगुनी ताकत से विधानसभा-2022 के चुनाव लडेगी। आम आदमी पार्टी गुजरात के राज्य संयोजक गोपाल इटालिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि गुजरात के सभी साथी परिवर्तन की इस लड़ाई में तन, मन और धन से सहयोग करे। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने विभिन्न जिलों और नगर निगमों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो बार धमाकेदार जीत दर्ज कर चुकी आम आदमी पार्टी (AAP) अब धीरे-धीरे दिल्ली से बाहर कदम बढ़ा रही है। आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में नई उम्मीद बनकर उभर रही है। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा, ''यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मनीष सिसोदिया जी को चुनौती दी कि आए और हमारे साथ बहस करे। जब मनीष जी पहुंचे तो वो भाग खड़े हुए। इन्होंने काम किया ही नहीं। जब मनीष जी स्कूल देखने के लिए गए तो पुलिस ने उन्हें वही रोक लिया। इससे पता चलता है कि स्कूल की ज़्यादा हलत खराब है, जिस स्कूल को उन्हें दिखाने में डर लग रहा वहां हमारे करोड़ो बच्चे पढ़ रहे हैं।''

राजनीति के जानकारों की मानें तो अगर इन 6 राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में AAP अगर अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज भी हासिल कर सकती है। विधानसभा सीटों के मामले में और राजनीतिक हैसियत के मामले में उत्तर प्रदेश का चुनाव अहम है, क्योंकि यहां पर 403 विधानसभा सीटें हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, उनके पास हर राज्य की जनता आती है। जो यह चाहती है कि आम आदमी पार्टी उनके राज्य में पहुंचे। इसके साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि, पिछले पांच साल के अनुभव ने सिखाया है कि अगर हम पांच साल में दिल्ली को बदल सकते हैं तो अन्य पार्टियां 70 साल में बड़े बदलाव को ला सकती थी। लेकिन इन लोगों ने जान बूझकर देश को पीछे रखा। उन्होंने कहा कि अगले दो सालों में 6 राज्यों में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी भाग लेगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश भर में प्रत्येक गांव-गांव तक आम आदमी पार्टी के कामों की चर्चा है। ये हम नहीं लोग चाहते हैं कि, हम उनके पास पहुंचे और जैसे इन पांच सालों हमने दिल्ली में बदलाव लाया है उसी तरह हम अन्य राज्यों में भी बदलाव लेकर आएं। उन्होंने कहा कि हमें लोगों तक पहुंचने के लिए एक संगठन बनाना होगा। और चुनाव के माध्यम से हमें लोगों तक पहुंचना होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप को अब सभी को लोगों तक जाना होगा। आम आदमी पार्टी को अब लोगों से जोड़ना होगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने वाले पंचायत चुनाव में भी लड़ेगी। इतना ही नहीं, चुनाव को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ''गुजरात के लोग भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं। कांग्रेस ख़त्म हो चुकी है। दिल्ली में हुए “आप” सरकार के शानदार कामों से गुजरात के लोग बेहद प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं।''

  • इन  6 राज्यों में आप लड़ेगी चुनाव -

  1. उत्तर प्रदेश

  2. उत्तराखंड

  3. गोवा

  4.  पंजाब

  5. हिमाचल प्रदेश

  6. गुजरात

DIGITAL DESK PUBLISHED BY - RIMJHIM SINGH

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment