Priyanka Juneja Mrs India 2020
भारतीयों में एक खासियत होती है अगर वह कुछ करने की ठान लें तो उसे वह हासिल करके ही रहते हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा की प्रियंका जुनेजा ने कर दिखाया है। दरअसल, हरियाणा के पानीपत की Priyanka Juneja mrs india ने दो महीने में 13 किलों वजन कर मिसेज इंडिया-2020 ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया और खिताब भी हासिल किया।
कोविड -19 संक्रमण के चलते इस बार यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित कराई गई थी जिसमें 200 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए Priyanka Juneja mrs india ने जीत हासलि की है। साथ ही प्रियंका को अपने दो बच्चों को भी संभालना होता था और प्रतियोगिता की तैयारी भी करनी होती थी। अब वह मिसेज वर्ल्ड पेजेंट में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं।
मिसेज इंडिया-2020 की विजेता Priyanka Juneja mrs india का एसडी पीजी कॉलेज में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहीं से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि शाथी के 10 साल बाद भी अपना सपना मरने नहीं दिया। शादी से पहले वह मिस इंडिया पेजेंट में भाग लेना चाहती थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
अब शादी के 10 साल बाद मौका मिला है प्रतियोगिता के लिए दो महीने में 70 किलो से अपना वजन 57 किलो किया। अब वह मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसके आयोजक देश और तिथि का ऐलान जल्द ही यूएनओ की तरफ से किया जाएगा। प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता के टैलेंट राउंड, नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पर्सनल इंट्रोडक्सन, रैंप वॉक और इंटरव्यू को क्लियर किया गया।
अभी सोशल वेलफेयर के लिए काम करने के साथ ही गरीब बच्चों को फ्री में पढ़ाती भी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने अपनी पूर्व छात्रा और पानीपत की बेटी की हौसला अफजाई की। करनाल के सांसद संजय भाटिया और पानीपत के विधायक प्रमोद विज ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
बताते चलें कि मिसेज इंडिया 2020 कांटेस्ट की विनर Priyanka Juneja mrs india के सम्मान में मंगलवार को एसडी पीजी कालेज में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया व शहरी विधायक प्रमोद विज रहे।
मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना स्वाभाविक और प्राकृतिक जीवन जीना चाहिए। इंसान को खुद में अटूट विश्वास और भरोसा होना चाहिए। Priyanka Juneja mrs india ने ब्यूटी कांटेस्ट को जीतकर पानीपत और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
वहीं विधायक प्रमोद विज ने कहा कि Priyanka Juneja की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए एक मिसाल है। कालेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। ये प्रियंका की मेहनत का नतीजा है।
John Abraham का डबल रोल, ‘सत्यमेव जयते 2’
इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, जनरल सचिव दिनेश गोयल, सतीश चंद्रा, सुधीर सिगला, मनोज सिगला, वीके मल्होत्रा, डा. एसके वर्मा, दीपक मित्तल, प्रो. मोनिका खुराना मौजूद रहे।
होशियार छात्रा थी प्रियंका जुनेजा
प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि नारी के प्रति श्रद्धा और नारी पूजा हमारे ह्रदय में बस्ती है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की इस भूमि पर ब्यूटी कांटेस्ट जीत कर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि Priyanka Juneja mrs india वर्ष 2003 से 2006 तक कालेज की होनहार छात्रा रही। हर किसी की उम्मीद पर खरा उतरी
0 komentar:
Post a Comment