"भाजपा सीटें घोषित करने में जितना विलंब करेगी, उसकी मुश्किलें उतनी ही बढ़ेगी"

 रामधनी बिन्द आज दिनांक 16 जनवरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में एक बैठक भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के घटक दलों से हुई। इस अवसर पर भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के को आर्डिनेटर आर यू सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के घटक दलों के लिए संभावित 15 सीटों पर बिंदुवार चर्चा की गयी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हम गठबंधन के दलों को उनकी मांग के अनुरूप सीटें देने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं इस संबंध में शीर्ष नेताओं और चयन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद सीटें घोषित कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि सीटें कम ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन हम हिस्सेदारी मोर्चा को सीटें अवश्य देंगे

भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के संयोजक व भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि हमने गठबंधन करके भाजपा को मजबूती प्रदान किया है और अगर भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा के साथ चुनाव लड़ती है तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता

श्री बिन्द ने कहा कि हमने भाजपा के साथ गठबंधन हिस्सेदारी के लिए किया है और भाजपा को हमारे कोटे की सीटें जल्द से जल्द घोषित करनी चाहिए। भाजपा सीटें घोषित करने में जितना विलंब करेगी, उसकी मुश्किलें उतनी ही बढ़ेगी। भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के सह-संयोजक व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी सुनील कुशवाहा ने कहा कि अगर भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा की हमारी मांगों के अनुरूप सहमत नही होती तो हिस्सेदारी मोर्चा 100 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने का काम करेगी। इस दौरान भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के सभी घटक दल और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे

  1. भारतीय मानव समाज पार्टी-केवट रामधनी बिन्द
  2. प्रगतिशील समाज पार्टी-इंजी सुनील कुशवाहा
  3. शोषित समाज पार्टी-बाबू लाल राजभर
  4. मानव हित पार्टी-कृष्ण गोपाल कश्यप
  5. जलवंशी क्रांति दल-ज्ञानेंद्र निषाद
  6. पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी-चंदन सिंह चौहान
  7. मुसहर आंदोलन मंच-चंद्रमा मुसहर
  8. भारतीय समता समाज पार्टी-मोहेंद्र प्रजापति
  9. भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी-भीम राजभर
  10. मानव क्रांति पार्टी-आर एन मानव

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment