सभी महिलाएं एक शानदार वार्डरॉब चाहती हैं और उसके लिए एक से एक नई ड्रेस, एक्सेसरीज़ आदि खरीदती हैं। लेकिन कहीं जाने के लिए जब भी महिलाएं तैयार होने लगती हैं तो वह संतुष्ट नहीं हो पाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है आपका अपना बॉडी शेप। हमारा बॉडी शेप ही वो जड़ है जो हमें सुंदर दिखाता है। अच्छा दिखने के लिए परफेक्ट फिगर होना ज़रूरी नहीं है बस आपको यह पता होना चाहिए कि आपका बॉडी शेप क्या है और फिर उसी के according कपड़ो का चुनाव करिए। इससे आपको यह पता चल जाता है कि आपको बॉडी के कौन से फीचर्स हाईलाइट करने की जरूरत और किस तरह के रंग, प्रिंट्स, कट आदि आप पर अच्छे लगेगें।
Straight Body Shape
इस शेप में आपका शरीर एकदम सीधा दिखता है। आमतौर पर इस तरह के शारीरिक आकार को Supermodel Shape भी कहा जाता है। इस तरह के बॉडी शेप वाली महिलाओं को Tube tops जैसी ड्रेस इस्तेमाल करनी चाहिए, आप चाहे तो Tube ड्रेस के साथ बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। आप चाहे तो चटक या चमकीले रंग के अलग-अलग texture वाले कपड़ो का चुनाव भी कर सकती हैं। Straight Body Shape वाली महिलाओं को ऐसा कपड़ा नहीं पहनना चाहिए जो waist को हाईलाईट करता हो। यह आपकी सुंदरता को और भी कम कर सकते हैं।
Pear Body Shape
Pear Body Shape में कमर पतली और कूल्हे या Hips बड़े आकार के होते हैं। सौंदर्यशास्त्र की पुरानी किताबों में खूबसूरत महिलाओं का जो वर्णन है, आपका शरीर इस पर फिट बैठता है। इस Shape की महिलाओं को Scoop-Neck या Boat-Neck स्टाइल के Tops का चयन करना चाहिए। इन कपड़ों से आपके कंधे चौड़े दिखेंगे, जो आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा देगें। शरीर के ऊपरी भाग को और आकर्षक दिखाने के लिए आप पुश-अप ब्रा या पैडेड ब्रा भी पहन सकती हैं, ताकि शरीर के निचले हिस्से से संतुलन बना रहे। Pear Body Shape की महिलाओं को बैलून-ड्रेस, सिगरेट पैंट्स और Tight Skirts पहनने से बचना चाहिए।
Apple Body Shape
Apple Body Shape में कंधे गोल, बांहें पतली, कमर का हिस्सा औसत आकार का, Hips छोटा और पैर पतले होते हैं। इस तरह की महिलाओं में कमर से नीचे का हिस्सा, ऊपरी हिस्से के मुकाबले पतला होता है। सही कपड़ों का चुनाव करके आप Apple Body Shape में भी काफी Gorgeous दिख सकती हैं। आप A-line dresses, कंधों से लेकर Hips के नीचे तक आने वाले लंबे Tops आदि पहन सकती हैं जिससे शरीर के बीच वाला भाग संतुलित दिख सके, आप समर-जैकेट्स, Boot-Cut Jeans, Flared Bottom Jeans आदि को पहन सकती हैं। Boat Necks, Off-Shoulder, Turtle or Round Necks वाले कपड़ों को पहनने से बचें।
Oval Body Shape
ऐसी महिलाओं के शरीर के बीच का भाग, बाकी हिस्सों के मुकाबले ज्यादा भरा-भरा होता है। इस महिलाओं में कमर के आसपास का भाग ज्यादा आकर्षक नहीं दिखता है। यह गैरजरूरी तरीके से चौड़ा और बेढंगा दिखता है। Oval Shape की महिलाओं को V-neck या U-neck स्टाइल की शर्ट का चुनाव करना चाहिए। अपने शरीर के बीच वाले भाग को ढकने के लिए आपको Belted Dresses या ऐसे टॉप्स का चुनाव करना चाहिए जो आपके कमर के आसपास के हिस्से को Slim दर्शा सकें। आपको Vertical Stripes, Tunic Tops, पॉकेट वाली Cargo Pants जैसे कपड़ों का चुनाव करना चाहिए, इससे आप खूबसूरत दिखेंगी। आपके लिए लूज-फिटिंग वाले टॉप्स, वाइड-स्ट्रिप्स, Tapered Jeans or Trousers, टाइट टी-शर्ट्स, हाई नेक, टर्टल नेक, कार्डिगन आदि नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। क्योंकि ऐसे कपड़े आपको अनाकर्षक दिखा सकते हैं।
Skinny Body Shape
इस शेप में कूल्हे और कंधे एक सीध में होते हैं और दुबली-पतली या छरहरी काया होती हैं, तो इस Body को Skinny Body Shape कहते हैं। इस तरह के शेप वाली महिलाओं को हल्के रंग वाले कपड़े, बैलून-स्कर्ट और पैंट्स, बैगी जींस, बेल्टेड-टॉप, Tunics, Low-waist Jeans आदि का चुनाव करना चाहिए। वहीं, ऊपरी भाग को और आकर्षक दिखाने के लिए आपको पैडेड या पुश-अप ब्रा का उपयोग करना चाहिए। आप चाहें तो लॉन्ग-स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट, लेदर जैकेट, Jeans with Hip Pockets का भी उपयोग कर सकती हैं। आप पर यह कपड़े भी खूब फबेंगे। वहीं, आपको Skin Tight Dress या ब्लॉक-हील्स, गहरे रंग की जीन्स, Loose Fitting Dress-Tops जैसे कपड़ों के उपयोग से बचना चाहिए।
0 komentar:
Post a Comment