बॉलीवुड जगत को साल के अंतिम दिनों में एक बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के लोकप्रिय प्रोड्यूसर विजय गलानी का देहान्त हो गया है। विजय ने लंदन में आखिरी सांसे ली है। विजय कैंसर की बीमारी से जुझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह अब ठीक हो गए थे। लेकिन, अचनाक ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक, विजय के आखिरी पलों में उनके साथ उनके बेटे प्रतीक मौजूद नहीं थे। प्रतीक आज यानि 30 दिसम्बर 2021 को ही मुंबई आए थे। प्रतीक जैसे ही मुंबई पहुंचे, उन्हें अपने पिता के देहांत की खबर मिली। जिसके बाद वह तुरंत ही लंदन वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार, विजय के करीबी दोस्त रजत रवैल ने प्रोड्यूसर के निधन की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रजत रवैल ने कहा कि “फिल्म जगत के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। मैं उनसे लगभग रोज बात करता था। अभी कुछ दिन पहले, उन्होंने मुझे बताया था कि वह अब लगभग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और जल्द ही मुंबई लौटने की व्यवस्था करेंगे। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं कभी भी उससे बात नहीं कर पाऊंगा”।
एबीपी न्यूज़ के अनुसार, ब्लड कैंसर से जूझ रहे विजय गलानी तीन महीने पहले अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांस्प्लांट के लिए लंदन चले गये थे। उन्हें कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी कुछ ही महीने पहले मिली थी।
आपको बता दें कि रजत गलानी ने वीर, अजनबी, अचानक जैसी फिल्में प्रोड्यूस करीं हैं। उन्होंने सलमान से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसे स्टार्स के साथ कई फिल्में बनाईं।
0 komentar:
Post a Comment