Independence Day 2021: भारतीय तिरंगे के बारे में 10 रोचक तथ्य जो आपको miss नहीं करने चाहिए

 भारत देश में हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनातें है। यह दिवस उस दिन का प्रतीक है जब भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ, और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अनगिनत बलिदानों की याद भी दिलाता है।

यह दिन हर साल 15 अगस्त को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के सभी नागरिकों का गौरव है और हमारी आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। दिवंगत प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे "न केवल अपने लिए स्वतंत्रता का ध्वज बल्कि सभी लोगों की स्वतंत्रता का प्रतीक" (“a flag not only of freedom for ourselves but a symbol of freedom to all people.”) कहा था।

 

देश के ख़ूबसूरत राष्ट्रीय ध्वज के कुछ रोचक और ख़ास तथ्य :

1.    भारतीय राष्ट्रीय ध्वज Pingali Venkayya द्वारा डिजाइन किया गया था जो Andhra Pradesh के एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

2.   15 अगस्त, 1947 में भारत को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले 22 जुलाई 1947 को भारतीय ध्वज को अपनाया गया था।

3.   भारत का राष्ट्रीय ध्वज, by law , खादी से बनाया जाता है, एक विशेष प्रकार का कपास या रेशम का कपड़ा जिसे महात्मा गांधी ने लोकप्रिय बनाया था।

4.   केसरिया रंग साहस और बलिदान (courage and sacrifice) का प्रतीक है जबकि सफेद रंग सत्य, शांति और पवित्रता (truth, peace and purity) का प्रतिनिधित्व करता है। ध्वज का हरा रंग prosperity को दर्शाता है जबकि अशोक चक्र धर्म के नियमों (righteousness) का प्रतिनिधित्व करता है।

5.   राष्ट्रीय ध्वज में मध्य सफेद पट्टी में 24 समान दूरी वाली तीलियों के साथ navy blue colour में Ashok Chakra का डिज़ाइन है।

 

6.   Bhikaji Rustom Cama पहले भारतीय थे जिन्होंने विदेशी धरती पर झंडा फहराया।

7.   Tenzing Norgay ने 29 मई 1953 को पहली बार Mount Everest पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

8.   Flag code के अनुसार, ध्वज को दिन के समय में फहराया जाना चाहिए और उसके ऊपर कोई झंडा या कोई अन्य प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व नहीं होना चाहिए।

9.   भारतीय ध्वज को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए और कभी भी उल्टा पलट कर नहीं रखना चाहिए।

10.  जब कोई विदेशी गणमान्य ( foreign dignitary ) व्यक्ति सरकार द्वारा प्रदान की गई कार में यात्रा करता है, तो झंडा कार के दाहिने तरफ (right side) फहराया जाना चाहिए, जबकि विदेशी देश का झंडा बाईं ( left side) तरफ फहराया जाना चाहिए।

About Prime TV

0 komentar:

Post a Comment