सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनको हर किसी ने याद किया। उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके लिए इमोशनल मैसेज लिखे। इस बीच राखी सावंत ने भी पपराजी से सुशांत के बारे में बात की। उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग बात भी बताई। राखी ने बताया कि सुशांत ने उनसे कहा था कि वह उनकी क्रश हैं। उस वक्त वह समझ नहीं पाई थीं कि क्रश क्या होता है।
लगता है, कहीं शूटिंग कर रहा होगा'
राखी बताती हैं, सुशांत सिंह मेरा दोस्त... मुझे आज भी याद है, जरा नच के दिखा हम लोग कर रहे थे। सुशांत सिंह ने कहा था, राखी तुम मेरा क्रश हो। तब तो मुझे समझ में नहीं आया था क्या बोला है। डेट क्या है, क्रश क्या है, मुझे नहीं पता था। मुझे लगा कुछ कहा होगा। मैंने बाद में पूछा था कि क्रश का क्या मतलब होता था। मेरा 'परदेसिया' गाना उन्हें बहुत पसंद था। उन्होंने बताया था कि जब 'परदेसिया' गाना आया था तो वह स्कूल में थे। मैं तभी बॉलीवुड में आई थी। राखी बोलती हैं बहुत खुशमिजाज इंसान था। अभी भी यकीन नहीं होता कि वह हमारे बीच में नहीं है। लगता है कि कहीं शूटिंग कर रहा होगा।
माहिका के मन में थीं फीलिंग्स
ऐक्ट्रेस माहिका शर्मा ने भी सुशांत की पुण्यतिथि पर उनको याद किया था। ई-टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी। माहिका ने ये भी बताया था कि सुशांत के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं लेकिन वह कभी कह नहीं पाईं। माहिका ने उम्मीद जताई कि सुशांत को न्याय जरूर मिलेगा।
0 komentar:
Post a Comment